News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: कम्युनिस्ट मार्क्सवादी पार्टी की जिला इकाई ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौपा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 8, 2022  |  7:39 AM

539 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: कम्युनिस्ट मार्क्सवादी पार्टी की जिला इकाई ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौपा
  • दिये गये ज्ञापन में गुजरात दंगों की पीड़िता बिलकिस बानो को न्याय व दुष्कर्म के दोषियों की माफ़ी रद्द कर सजा की मांग किया  है l

कसया/कुशीनगर । भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने महिलाओं के सम्मान व न्याय को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन  उपजिलाधिकारी कसया गोपाल शर्मा को देकर गुजरात सांप्रदायिक दंगे में रेप पीड़िता बिल्किस बानो को न्याय दिलाने की मांग किया है । मार्क्सवादी के जिला मंत्री अयोध्या लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा तथा 3 मार्च 2002 में हुए गुजरात दंगो में गर्भवती रेप पीड़िता बिल्किस बानो के साथ साथ उनके परिवार के लोगो की सामूहिक हत्या के आरोपियो को  देश की  जांच एजेंसियों ने 11 लोगो को आरोपित बनाया था और  11 लोग को रिपोर्ट के आधार पर न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी तथा वे लोग सजा भी भुगत रहे थे ।किन्तु 15 अगस्त 2022 को गुजरात सरकार ने अपने अधिकारों के तहत ” माफी नीति ” का दुरुपयोग करके सजा माफी दे दिया। श्री श्रीवास्तव ने पत्रक में कहा है  कि भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी महामहिम राष्ट्रपति से आग्रह करती है कि तत्काल प्रभाव से इन आरोपियों की सजा माफी रद्द किया जाय और दोषियों को सजा देते हुए बिल्किस बानो को न्याय दिया जाय l  जिससे समाज में महिलाओं पर अत्याचार करने वालो के लिए एक मिसाल कायम हो तथा  महिलाओ को एक भय मुक्त समाज में रहने का अधिकार मिले । ज्ञापन देने के दौरान विभूति प्रसाद चौहान , राजेंद्र सिंह , मो0इद्रीस, कैलाश गिरी,रामबहाल सिंह, विकास कश्यप, रामअवध शर्मा आदि कार्यकर्तागण मौजूद  रहे ।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking