कसया/कुशीनगर। थाना कसया पुलिस टीम द्वारा सोमवार को कुशीनगर मार्ग हाइबे एनएच 28 ममता होटल के पास से एक कार वाहन पोर्ड फियेस्टा नं0 HR26 AN9411 में छिपा कर ले जायी जा रही 230 शीशी मैगडावल अंग्रेजी शराब 280 मिली लीटर तथा 90 शीशी किंग फिशर बीयर सहित कुल 6.50 लीटर हरियाणा निर्मित कीमत लगभग 50, हजार रुपये बरामद किया गया। पुलिस को देख अभियुक्तगण मौके से फरार हो गये। वाहन के नम्बर के आधार पर अभियुक्तों की पहचान की जा चुकी है। बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 937/2022 धारा 60/63/72 Ex में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मुख्य रूप से प्र0नि0 डॉ.आशुतोष कुमार तिवारी थाना कसया जनपद कुशीनगर,उ0नि0 विवेक कुमार पाण्डेय,का0 अनीष यादव, का0 विशाल यादव,का0 अभिषेक मौर्या,का0 राहुल यादव आदि शामिल रहे l
कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील को बुधवार को नया नेतृत्व मिल गया। युवा आईएएस अधिकारी कुणाल…
कुशीनगर। महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…
सपा कार्यकर्ताओं ने अहिरौली थाने पर दिया धरना अहिरौली बाजार/कुशीनगर। मंगलवार को दिल्ली में…
गोरखपुर। पुलिस की वर्दी का नाम सुनते ही आम आदमी के मन में अक्सर…