खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के रामपुरगोनहा गांव में तीन दिनों पूर्व हुए मारपीट के मामले में एसडीएम कोर्ट ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए एक व्यक्ति की जमानत अर्जी खारिज करते हुए जेल भेज दिया है। पुलिस शेष आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
थाना क्षेत्र के रामपुर गोनहा गाँव के चनरहा टोला में तीन दिन पहले गाँव के चौराहे पर चाय की दुकान पर मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गयी। पुलिस मुकदमा दर्जकर तलाश कर रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी सगीर अहमद को गिरफ्तार कर धारा 151 में चालान कर एसडीएम न्यायालय भेज दिया। जमानत अर्जी एसडीएम उपमा पांडेय की न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। उपजिलाधिकारी न्यायालय ने मामले की संवेदनशीलता व दो समुदाय के बीच विवाद के मद्देनजर सगीर अहमद पुत्र वाजिद को जेल भेज दिया है। शेष अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…