कुशीनगर | जिला के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जोकवा बाजार स्थानीय कस्बे के ओवरब्रिज पर शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने शव कब्जें में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया।
.तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जोकवा बाजार ओवर ब्रिजपरसेवरही थानाक्षेत्र के गांव गौरी जगदीश निवासी दिनेश सिंह 26 बर्ष कसया थाना के गांव अंध्या मल्लूडीहअपने ससुराल गया था।देर रात को वह मोटरसाइकिल से गांव लौट रहा था।जोकवा बाजार ओवरब्रिज पर किसीअज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में पीछे से ठोकर मार दिया।जिससे वह सड़क पर गिर गया और उसकी मौत हो गई।राहगीर की सूचना पर मधुरिया चौकी की पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण हेतु भेज कार्रवाई में जुट गई।
प्रभारी निरीक्षक तुर्कपट्टी आनन्द गुप्त ने कहाकि तहरीर मिल गई है।मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
कुशीनगर। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही टड़वा गांव में शुक्रवार की देर शाम पुरानी…
कुशीनगर। चौरा खास थाना क्षेत्र के कोइलाशवा गांव से एक साथ तीन नाबालिग बच्चों…
कुशीनगर। तमकुहीराज कस्बे में आयोजित डोल मेले के दौरान हुई चाकूबाजी की घटना में…
मोतीचक कुशीनगर , विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में बेसिक शिक्षा…