News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: आम गरीब, जरूरतमन्दों की सेवा ईश्वरीय सेवा- विजेंद्र कुमार राय

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 23, 2022  |  6:10 PM

555 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आम गरीब, जरूरतमन्दों की सेवा ईश्वरीय सेवा- विजेंद्र कुमार राय
  • निर्वाण सेवा संस्थान कुशीनगर की वार्षिक बैठक सम्पन्न

कसया/ कुशीनगर। निर्वाण सेवा संस्थान कुशीनगर की वार्षिक बैठक बुद्ध स्थली स्थित संस्था कार्यालय परिसर में सम्पन्न हुई। जिसमें समाज व राष्ट्र हित में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार व सामुदायिक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य योजना पर चर्चा की गई।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

संस्था के अध्यक्ष व मुम्बई हाईकोर्ट के अधिवक्ता विजेंद्र कुमार राय ने संस्थान के कार्यों का लेखा – जोखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि संस्थान ने कहा कि आम गरीब, जरूरतमन्दों की सेवा ईश्वरीय सेवा है। पिछले वर्षों में संस्था ने सराहनीय कार्य किया है। आगामी वर्ष में हम सभी को मिलजुलकर काम करना है और सेवा लाभ अधिक से अधिक जरूरत मन्दों तक पहुंचना है। योजनाओं में पर्यवारण संरक्षण को लेकर पौधरोपण, महिलाओं के लिए सिलाई केंद्र, वोकेशनल पाठ्यक्रम केंद्र, मुफ्त चिकित्सा शिविर आदि कार्यक्रम कराए जाने की योजना बनाई गई और जन सूचना अधिकार की जानकारी दी गयी। सामाजिक कार्यकर्ता/पत्रकार हृदया नन्द शर्मा ने सामाजिक न्याय, शांति व राष्ट्र एकता पर विचार रखते हुए कहा कि दायित्वों का निर्वहन व पूरे मनोयोग से किया गया कार्य ही सार्थक होता है। तभी एक नए भारत का उदय होगा। बैठक में कुछ पुराने सदस्यों ने असमर्थता जताते हुए संस्थान से अपने नाम वापस ले लिए। जबकि पूर्व के योगदान को देखते हुए नए पदाधिकारियों के नामों का प्रस्ताव आया जिसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया।

इस दौरान इरम सैयद, विश्वनाथ गुप्ता, प्रतिभा मिश्रा, अभिषेक गुप्ता, पवन शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking