कुशीनगर
जिलाधिकारी ने कोरोना को लेकर जनपदवासियों से की अपील।
अपने व अपनों के हित के लिए इन नियमों को अपनाएं
जिलाधिकारी भूपेंद्र एस0 चौधरी ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के संक्रमण की रोकथाम हेतु शासन, प्रशासन व चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों का अनुपालन अपनी दैनिक दिनचर्या में कर अपना व अपनों को इस महामारी से बचा सकते हैं । उन्होंने जन सामान्य से अपील करते हुए कहा कि सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन करते हुए 2 मीटर की दूरी बनाकर रखें ।
मास्क/ गमछा/ दुपट्टा का इस्तेमाल करते हुए अपना मुंह व नाक ढक कर रखें ।
अपने हाथों को बार-बार साफ करने के साथ ही अपने परिवेश की बेहतर ढंग से साफ सफाई रखे।
आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकले।
सार्वजनिक स्थानों पर न थूके और न ही धूम्रपान करें।
जिलाधिकारी श्री चौधरी ने आमजन से अपेक्षा की है कि उक्त निर्देशों का शत प्रतिशत पालन कर जिला प्रशासन का सहयोग करें।
बोदरवार, कुशीनगर :- अपनी मंगल कामनाओं के साथ अपने – अपने संतानों की लंबी…
हाटा, कुशीनगर: नगर स्थित पिपराइच जाने वाली सड़क के पास सोमवार को बाइक से…
हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…
कुशीनगर । छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की मुस्तैदी के…