News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जन जीवन मिशन के सूचीबद्ध संस्थानों के स्वामियों के साथ जिलाधिकारी ने किया बैठक

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 25, 2021  |  7:02 PM

680 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जन जीवन मिशन के सूचीबद्ध संस्थानों के स्वामियों के साथ जिलाधिकारी ने किया बैठक

कुशीनगर | जिलाधिकारी एस राजलिंगम की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के अंतर्गत सूचिबद्ध फर्मो/एजेंसियों के साथ एक आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने बैठक दौरान जल निगम द्वारा निर्मित 23 परियोजनाओं को सत्यापन कर बिंदुआर आख्या उपलब्ध कराने हेतु जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया। आम जन को शुद्ध जल उपलब्ध कराने हेतु सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगातार प्रयास किये जारहे हैं परंतु विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही पर नाराजगी जताते हुए प्राथमिकता के आधार पर सभी लम्बित प्रियोजनाओं को पूर्ण कराने व हस्तगत कराते हुए जल आपूर्ति हेतु अधि0 अभि0 जल निगम को निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने विगत 5 सालों में एईएस/जेई से प्रभावित 117 ग्रामो के सम्बंध में निर्देशित किया कि जिन ग्रामों में एक, दो, और उससे अधिक मरीज मिले हैं उन ग्रामो की सूची वर्षवार उपलब्ध कराने हेतु सम्बन्धित की निर्देशित किये ।उन्होंने सांसद आदर्श ग्राम पंचायतों में शुद्ध पेय जल की जानकारी लेते हुए जनपद के मुसहर ग्रामों में भी शुद्ध पेय जल उपलब्ध हो इसके लिए डाटा इकट्ठा कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित फर्मो/एजेंसियों को सूची अनुसार सर्वे कार्य तत्काल शुरू कराये जाने का निर्देश दिए तथा आश्वासन दिया गया कि भूमि सहित अन्य कीसी भी प्रकार की समस्या नही आने दी जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान,जिला पंचायत राज अधिकारी राघवेंद्र दिवेदी, अधि0 अभि0 जल निगम सहित विभिन्न फर्मो/एजेंसियो के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- खड्डा: नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में मुकदमा दर्ज

संबंधित खबरें
खड्डा: नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में मुकदमा दर्ज
खड्डा: नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में मुकदमा दर्ज

खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

विधायक पी.एन. पाठक के पूज्य पिता लाल बाबू पाठक का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
विधायक पी.एन. पाठक के पूज्य पिता लाल बाबू पाठक का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के कुशीनगर विधान सभा से लोकप्रिय विधायक पी.एन. पाठक के…

कसया से चोरी हुआ टेम्पो तमकुहीराज पुलिस ने किया बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार
कसया से चोरी हुआ टेम्पो तमकुहीराज पुलिस ने किया बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के थाना तमकुहीराज पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

मिशन शक्ति 5.2 के तहत तरयासुजान पुलिस का जागरूकता अभियान घघवा जगदीश गांव में महिलाओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूक
मिशन शक्ति 5.2 के तहत तरयासुजान पुलिस का जागरूकता अभियान घघवा जगदीश गांव में महिलाओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूक

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान क्षेत्र के ग्राम घघवा जगदीश में बुधवार को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking