News Addaa WhatsApp Group Join करें

24 घंटे में मिला लापता किशोर, कप्तानगंज पुलिस ने परिजनों को सौंपा सकुशल घर से अचानक लापता हुआ था 15 वर्षीय शिवम मौर्य, तरयासुजान में दोस्तों के साथ मिला

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 10, 2026  |  7:17 PM

95 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
24 घंटे में मिला लापता किशोर, कप्तानगंज पुलिस ने परिजनों को सौंपा सकुशल घर से अचानक लापता हुआ था 15 वर्षीय शिवम मौर्य, तरयासुजान में दोस्तों के साथ मिला WhatsApp

कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोर को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपने बेटे को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता की सराहना की।

आपके लिए और..- 24 घंटे में मिला लापता किशोर, कप्तानगंज पुलिस ने परिजनों...

मिली जानकारी के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 की रात करीब नौ बजे मनोरमा देवी निवासी कप्तानगंज ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी कि उनका 15 वर्षीय पुत्र शिवम मौर्य बिना बताए घर से कहीं चला गया है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए कप्तानगंज पुलिस ने प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 384/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी।

जानकारी रहे कि थानाध्यक्ष कप्तानगंज धीरेन्द्र कुमार राय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोर की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीम को तत्काल सक्रिय किया। पुलिस ने किशोर का हुलिया और फोटो विभिन्न व्हाट्सएप समूहों तथा सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित किया। इसके साथ ही जनपद और आसपास के जिलों के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आधिकारिक समूहों में भी सूचना साझा की गई। कंट्रोल रूम और संबंधित थानों को अलर्ट कर किशोर की तलाश तेज कर दी गई।

पुलिस की सक्रियता और आपसी समन्वय के बीच किशोर के तरयासुजान क्षेत्र में अपने दोस्तों के साथ घूमने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किशोर की पहचान सुनिश्चित करने के बाद उसे सकुशल अपने संरक्षण में ले लिया।

यहां बताना चाहूंगा कि पुलिस ने 9 अक्टूबर की रात ही किशोर को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अचानक लापता हुए बेटे के सुरक्षित मिल जाने से परिजनों ने राहत महसूस की। उन्होंने कप्तानगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की।

किशोर की बरामदगी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक आकाश गिरी, कांस्टेबल हरेन्द्र यादव और कांस्टेबल संतोष यादव शामिल रहे। टीम ने आपसी समन्वय और त्वरित कार्रवाई के जरिए किशोर को सकुशल बरामद कर परिजनों तक पहुंचाया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…

नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण
थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…

18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर जोर-एसडीएम
18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर जोर-एसडीएम

विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एसडीएम संतराज सिंह बघेल की हुई बैठक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking