News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर:- तीन दिवसीय जनपद स्तरीय मास्टर प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 23, 2021  |  5:32 PM

895 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर:- तीन दिवसीय जनपद स्तरीय मास्टर प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न WhatsApp
Responsive image
  • शून्य आउट ऑफ स्कूल बच्चों की संख्या देने वाले स्कूल की जांच कर कार्यवाही की जायेगी : उपेंद्र गुप्ता

कुशीनगर:- ब्लॉक संसाधन केंद्र पडरौना सभागार में SHARDA (स्कूल हर दिन आएं) कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद कुशीनगर में चिन्हांकित स्कूल से वंचित बच्चों आउट ऑफ स्कूल बच्चों के विशेष प्रशिक्षण के लिए जनपद स्तरीय एआरपीगण का तीन दिवसीय मास्टर प्रशिक्षक कार्यशाला 21 अक्टूबर से प्रारंभ कर 23 अक्टूबर को संपन्न हुआ। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन में डीसी सामुदायिक सहभागिता उपेंद्र गुप्ता ने कहा की जिला स्तर पर हुए शारदा की बैठक में तय हुआ है की कोई भी बेसिक स्कूल हाउस होल्ड सर्वे में शून्य आउट ऑफ स्कूल बच्चों की संख्या देंगे उनके स्कूल की जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

प्रशिक्षण में राज्य शिक्षण संस्थान लखनऊ (सिमेट ) के द्वारा प्रशिक्षित मास्टर प्रशिक्षक नागेंद्र तिवारी, अनूप कुमार सिंह, संतोष कुमार पांडेय, विजय प्रताप सिंह दिनेश सिंह, प्रशिक्षुओं को विभिन्न शिक्षण सामग्री के माध्यम से बच्चों को अंक ज्ञान, अक्षर और शब्द ज्ञान के, भाषा, विज्ञान, और साहित्य के साथ साथ नैतिक ज्ञान को विकसित करने की कला और तरीका बताए। यह कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा तत्पश्चात ब्लॉक स्तर पर सभी नोडल शिक्षकों का प्रशिक्षण किया जाएगा। ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण के उपरांत विद्यालयवार चयनित आउट ऑफ स्कूल बच्चों का प्रशिक्षण देकर उनको मुख्य धारा में लाकर स्कूल में उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।
प्रशिक्षण के दौरान सूचित प्रसाद, संतोष सिंह, मार्कण्डेय नाथ तिवारी, रामवृक्ष गिरि जिला समन्वयक नई पहल एक्शन एड, एआरपी तारकेश्वर शुक्ला, सत्यजीत दिवेदी, अमीरूल हक, जितेंद्र सिंह, अनिल सिंह, नागेंद्र सिंह, पंकज तिवारी, मानवेंद्र सिंह, अजय कुशवाहा आदि 14 ब्लॉक के एआरपी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार

मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…

पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत
पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत

हाटा, कुशीनगर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़ा…

कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया
कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया

कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking