News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पुराने गर्म कपड़े दान हेतु रोटरी क्लब कुशीनगर ने लगाया स्टाल; ठंड से जरूरतमंदों को राहत दिलाने हेतु रोटरी की एक पहल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 20, 2022  |  4:19 PM

640 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पुराने गर्म कपड़े दान हेतु रोटरी क्लब कुशीनगर ने लगाया स्टाल; ठंड से जरूरतमंदों को राहत दिलाने हेतु रोटरी की एक पहल WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । रविवार सुबह कसया स्थित गांधी चौक पर अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर के सौजन्य से विगत वर्षों के भांति इस वर्ष भी ठंड से जरूरतमंदों को राहत दिलाने हेतु एक पहल किया गया है, जिसमें पुराने गर्म कपड़ो को लोगों से इकट्ठा कर जरूरतमंदों के मध्य बांटने हेतु एक अनोखा स्टाल गांधी चौक, कसया पर लगाया गया। यह स्टाल पूरे ठंडक तक लगा रहेगा। इस स्टाल का शुभारंभ रोटरी के संरक्षक राकेश कुमार जायसवाल के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर रोटरी के अध्यक्ष डॉ एमएच खान ने बताया कि रोटरी द्वारा यह कार्यक्रम लगातार तीन वर्षों से चलाया जा रहा है जिससे अब तक हजारों जरूरतमंद लाभान्वित हुए हैं।
रोटरी के सचिव वाहिद अली ने नगर वासियों से अपील किया कि अलमारियों और संदूकों में बंद आवश्यकता से अधिक अपने पुराने गर्म पहनने योग्य कपड़े अधिक से अधिक स्टाल पर दान करें, जिससे इस ठंड में जरूरतमंदों की जरूरतें पूरी हो सके।

आपके लिए और..- चौबीस घंटे में खुली फर्जी चोरी की पोल, घर में...

कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ एम एच खान, सचिव वाहिद अली, उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्त, उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, सह सचिव दिनेश कुमार यादव, सह सचिव अरूण कुमार वर्मा, सह कोषाध्यक्ष डॉ सुनील सिंह, डॉ जे के पटेल, निदेशक राजीव जायसवाल लक्ष्य, गौरव मद्धेशिया, सदरे आलम, दुर्गेश चतुर्वेदी, अश्वनी जायसवाल, अमित श्रीवास्तव, महीप राव, सोनू चौहान, भीमबली सिंह, कन्हैया मद्धेशिया एवं आदिल के अलावा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…

छठ पूजा में घर लौट रही महिला के बैग से गहने गायब
छठ पूजा में घर लौट रही महिला के बैग से गहने गायब

हाटा, कुशीनगर। छठ पूजा के अवसर पर कसया से टेंपो में बैठकर घर लौट…

हाटा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में वांछितों के खिलाफ चलाए जा…

शिक्षण संस्थाओ मे धूमधाम से मना बाल दिवस
शिक्षण संस्थाओ मे धूमधाम से मना बाल दिवस

बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिता ने मोहा मन। सुकरौली/कुशीनगर। सुकरौली सहित आसपास के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking