News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: प्रेक्षक ने मतगणना स्थल, संवेनदनशील बूथ आदि कार्यो का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश!

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Apr 27, 2021  |  7:41 PM

842 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्रेक्षक ने मतगणना स्थल, संवेनदनशील बूथ आदि कार्यो का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश! WhatsApp
  • जनपद के नामित प्रेक्षक ने मतगणना स्थल, संवेनदनशील बूथ, आवश्यक प्रपत्रों के पैकेटिंग, कन्ट्रोल रुम आदि कार्यो का किया निरीक्षण।
  • कार्यो का अनुश्रवण कर दिए आवश्यक निर्देश

कुशीनगर । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिये राज्य निर्वाचनस आयोग द्वारा जनपद के नामित प्रेक्षक/अपर आयुक्त गोरखपुर मण्डल श्री अजय कान्त सैनी ने भ्रमण कर विकास खंडों से रवाना होने वाले मतदान पार्टियों के स्थल, आवश्यक प्रपत्रों के पैकेटिंग आदि कार्यो को जायजा लिया।
इस सन्दर्भ प्रेक्षक श्री सैनी ने पडरौना, हाटा, कसया, विकास खण्ड में मतगनणा स्थल एवं आवश्यक प्रपत्रों के पैकेटिंग का निरीक्षण किया। इस के साथ – साथ उन्होने जनपद के संवेनदनशील बूथों का भी निरीक्षण किया। भ्रमण के इस दौरान सदर विकास खंड पहुॅचकर कार्यो का जायजा लिया। प्रेक्षक श्री सैनी ने विकास खंड के आरओ/एआरओ को निर्वाचन कार्यो को पूरी तत्परता से सम्पन्न कराये जाने का निर्देश दिया। निर्देश देते हुए कहा कि जो भी समस्याओं/शिकायतें आये उसका त्वरित समाधान होना चाहिये एवं पंजिका में अंकन को अद्यतन रखा जाना चाहिये। उन्होने जनपद में निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण, सकुशल निर्वाचन कार्य को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन कराये जाने का निर्देश सभी जुडे अधिकारियों, मतदान कार्मिकों आदि को दिया।

आपके लिए और..- तमकुहीराज सर्किल में दुर्गा पूजा का तैयारी, 322 प्रतिमाएं और...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking