Thursday, 26 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस• कुशीनगर के किसानों के लिए गेहूं के प्रमाणित बीज (Certified Seeds) कहाँ से और सब्सिडी पर कैसे लें? पूरी गाइड 2026-27• कुशीनगर के प्रमुख सरकारी और निजी ITI व पॉलिटेक्निक संस्थानों की लिस्ट 2026-27: जानें कोर्स, ट्रेड और एडमिशन प्रक्रिया• कुशीनगर के प्रमुख मंदिर और दर्शनीय स्थल (Temples & Tourist Places in Kushinagar): संपूर्ण पर्यटन एवं दर्शन गाइड• शादी का शुभ मुहूर्त 2026-27 (Vivah Muhurat 2026-27 List): नवंबर-दिसंबर 2026 से जनवरी-दिसंबर 2027 तक शादी की शुभ तारीखें, नक्षत्र व पंचांग लिस्ट
Advertisement

राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Nov 26, 2026, 3:26 PM IST • अब तक 7 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • सांसद विजय कुमार दुबे बोले – मजबूत संविधान के आधार पर भारत बना सशक्त लोकतंत्र

हाटा (कुशीनगर): राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग, हाटा में गुरुवार को संविधान गौरव दिवस के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे तथा विशिष्ट अतिथि हाटा विधायक मोहन वर्मा ने सहभागिता की। इस दौरान सांसद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संविधान की महत्ता, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद भारत ने विकास और लोकतांत्रिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। इस गौरवशाली यात्रा में भारतीय संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान किया है। आज भारत की सशक्त लोकतांत्रिक पहचान हमारे संविधान की मजबूती का परिणाम है। उन्होंने संविधान निर्माण में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि राष्ट्र उनके योगदान के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगा।

Advertisement

कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर एवं कार्यक्रम प्रभारी डॉ. दुर्गेश कुमार त्रिपाठी ने भारतीय संविधान की विशेषताओं, व्यापकता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अभिषेक कुमार मिश्रा ने स्वागत संबोधन के माध्यम से मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे का स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्राचार्य और कार्यक्रम प्रभारी द्वारा अतिथियों को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर चेयरमैन सुकरौली राजनेती कश्यप, राम बचन सिंह, जिला मंत्री ज्ञान विक्रम सिंह, अखिलेश दास गुप्ता, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ममता सिंह, अर्चना अग्रवाल, रामप्रवेश कसौधन, अशोक राय, सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, विश्वास मणि, विकास मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुंशी सिंह, प्रमोद सक्सेना, राणा शाही, आनंद वर्मा, बबलू जायसवाल, अंशु कुशवाहा एवं योगेश शुक्ला सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

महाविद्यालय की ओर से शिक्षक डॉ. श्रीप्रकाश, डॉ. अनीता गौतम, डॉ. अल्पना सिंह, डॉ. तनु श्रीवास्तव, डॉ. दीपक सहित प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के गौरवशाली स्वरूप, लोकतांत्रिक परंपराओं, संवैधानिक अधिकारों एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर ये भी पढ़ें
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi