Thursday, 26 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे• राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस• कुशीनगर के किसानों के लिए गेहूं के प्रमाणित बीज (Certified Seeds) कहाँ से और सब्सिडी पर कैसे लें? पूरी गाइड 2026-27• कुशीनगर के प्रमुख सरकारी और निजी ITI व पॉलिटेक्निक संस्थानों की लिस्ट 2026-27: जानें कोर्स, ट्रेड और एडमिशन प्रक्रिया• कुशीनगर के प्रमुख मंदिर और दर्शनीय स्थल (Temples & Tourist Places in Kushinagar): संपूर्ण पर्यटन एवं दर्शन गाइड
Advertisement

टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Nov 26, 2026, 4:43 PM IST • अब तक 18 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा (कुशीनगर): राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में शासन की टैबलेट वितरण योजना के तहत छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे व विशिष्ट अतिथि विधायक मोहन वर्मा रहे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अभिषेक कुमार मिश्रा ने की।

सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि वर्तमान समय ज्ञान, विज्ञान और तकनीक का युग है। सरकार का उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाना है। उन्होंने छात्रों से टैबलेट का उपयोग पढ़ाई, शोध और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में करने की अपील की, न कि केवल मनोरंजन में।

Advertisement

विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि यह योजना ग्रामीण अंचल के युवाओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. दुर्गेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि टैबलेट ज्ञान और संभावनाओं के नए द्वार खोलने का माध्यम है। इसके जरिए विद्यार्थी ई-पुस्तकों, ऑनलाइन व्याख्यानों और शैक्षिक पोर्टल का लाभ उठा सकेंगे,इस दौरान तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर ये भी पढ़ें
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi