Friday, 20 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार• ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ• मोतीचक के कर्मी भी जाएंगे धरने में लखनऊ , बीडीओ को सौंपा ज्ञापन• हाटा में जाम का झाम: ओवरब्रिज निर्माण के बीच 25 नवंबर से शुरू होगी चीनी मिल, बढ़ सकती है मुश्किलें
Advertisement

नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक

गौतम मुनि तिवारी
Nov 20, 2026, 6:35 PM IST • अब तक 29 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

मथौली बाजार, कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर छोटा टोला में पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार को जुमा की नमाज पढ़कर घर लौट रहे अब्दुल रहमान पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के दो सगे भाइयों ने रास्ते में घेरकर पहले मारपीट की और फिर चाकू से कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

लहूलुहान हालत में युवक को सीएचसी मोतीचक ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की बहन जैनब खातून ने कप्तानगंज थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय के मुताबिक, तहरीर मिल गई है और मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर ये भी पढ़ें
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi