News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: फुड सेफ्टी आन व्हील का प्रभारी जिलाधिकारी ने किया शुभारम्भ!

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 3, 2021  |  6:36 PM

719 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: फुड सेफ्टी आन व्हील का प्रभारी जिलाधिकारी ने किया शुभारम्भ!

कुशीनगर | बुद्ववार को फुड सेफ्टी आन व्हील का शुभारम्भ प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा हरी झंण्डी दिखाकर कर किया गया, उक्त फूड सेफ्टी आँन व्हील के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम के मध्य खाद्य नमूनों की जाॅच करते हुए खाद्य पदार्थों के मिलावट के प्रति जागरूक किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा से सम्बन्धित हाईजीन, सैनीटेशन, पैक्टड खाद्य पदार्थों मे लेबलिंग से संबन्धित सूचनाओ की जानकारी न्यूट्रीशियन व फोर्टीफिकेशन सम्बन्धित जानकारी खाद्य कारोबारकर्ताओं व आम जनमानस को दी जा रही है। फूड सेफ्टी आॅन व्हील के द्वारा सुबाष चैक पडरौना, रामकोला रोड पडरौना, बावली चैक पडरौना मे फूड सेफ्टी आॅन व्हील द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बर्फी, छेना @मिठाई, सोनपापडी, रसगुल्ला ,लड्डू ,काजू बर्फी आदि मिठाइयों, बेसन ,मसालों खाद्य तेल, दाल व चायपत्ती के कुल 52 नमूनो की जाॅच मौके पर आम जनमानस के सामने की गई। उक्त नमूनों में मिठाई बर्फी, पेडा व नमकीन-15, सरसों का तेल-1, बेसन-3, नमूना मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। उक्त फूड सेफ्टी आॅन व्हील मे खाद्य विश्लेषक टीम के साथ मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, श्री अन्जनी कुमार श्रीवास्तव, व खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री पंकज कुमार कन्नौजिया, व श्री सतीश कुमार एवं श्री सच्चिदानन्द गुप्ता उपस्थित रहे।
अभिहित अधिकारी श्री मानिक चन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त फूड सेफ्टी आॅन व्हील दिनांक 24.02.2021 को भी जनपद में कार्यरत रहेगी।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर...

श्री मानिक चन्द्र सिंह
अभिहित अधिकारी
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन
कुशीनगर।

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking