सुकरौली/कुशीनगर।एक तरफ जहां पंचायत चुनाव का प्रचार प्रसार अपने चरम पर है वही विभिन्न पार्टियो से समर्थन प्राप्त किये गए प्रत्याशियो के नामो की घोषणा पार्टी क्षेत्रीय कार्यालय से हो चुकी हैं।इसी क्रम में सुकरौली दक्षिणी से बसपा समर्थित उम्मीदवार के रूप में अजय सिंह भीम का नाम घोषित हुआ है।पार्टी कार्यालय ने विभिन्न क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे अपने पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की सूची जारी की है।इसी क्रम में सुकरौली दक्षिणी वार्ड नं 25 से भाजपा ने श्रीभागवत चौहान, सपा ने सुरेन्द्र प्रसाद यादव तथा बसपा से अजय सिंह भीम को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।पार्टी द्वारा समर्थन मिलने के बाद सभी प्रत्याशी अपने अपने वोट बैंक को भुनाने में लग गए हैं वही निर्दल प्रत्याशी भी अपने लोक लुभावन वादों से वोटरों का वोट पाने की कोशिश में लग गए हैं।

कुशीनगर। बिहार में शराबबंदी कानून को धता बताकर ई-रिक्शा में गुप्त तरीके से अवैध…
हाटा/कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा…
कुशीनगर। थाना चौरा खास क्षेत्र के ग्राम मांगुरी पट्टी में हुई घटना को लेकर…
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…