News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP Panchayat Chunav 2021: प्रधान पद प्रत्याशी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, गांव में पुलिस बल तैनात!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 16, 2021  |  1:06 PM

1,077 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP Panchayat Chunav 2021: प्रधान पद प्रत्याशी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, गांव में पुलिस बल तैनात!

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में गुरुवार रात एक गांव के प्रधान पद के प्रत्याशी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है. शांति व्यवस्था के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

यहां का है मामला

यूपी के सुल्तानपुर के थाना इलाके के मुनिपुर गांव की घटना है. अमरदेव गौतम चांदा थाना क्षेत्र के फार्मापुर ग्राम सभा के प्रधान प्रत्याशी थे. बताया जा रहा है कि गुरुवार रात को वो पड़ोस के मुनिपुर गांव में किसी व्यक्ति से मिलने के लिए पहुंचे थे.

आरोप है कि वहां उनका व्यक्ति से बातचीत के दौरान किसी बात पर झगड़ा हो गया. जिसके बाद अमरदेव गौतम पर लाठी और डंडों से हमला कर दिया गया. इस हमले में वो गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और गंभीर हालत में उनको जिला हॉस्पिटल पहुंचाया गया. लहूलुहान हालत में अमरदेव ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. अस्पताल पहुंचने पर उनको डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

मुकदमा दर्ज, हो रही है कार्रवाई

परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. घटना के पीछे की वजह का भी पता लगाया जा रहा है. मामले में अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. जिले में तीन दिन बाद 19 अप्रैल को मतदान होना है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking