अहिरौली बाज़ार/कुशीनगर।अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने की मुहिम में कुछ घटनाओं के घटने से पुलिस की लगातार किरकिरी हो रही है।अभी दो दिन पहले चोरी की घटना का पर्दाफाश कर अहिरौली पुलिस लोगो की प्रशंसा पाने की हकदार बनी ही थी कि आज उच्चको ने शांति देवी पत्नी रामनगीना यादव उम्र लगभग 70 वर्ष ग्राम चिलुआ का खोट्ठा-जोल्हानिया मार्ग पर गांव के नजदीक सोने की चैन तथा मंगलसूत्र छीन कर फरार हो गए। पीड़ित महिला के पुत्र हरिकेश द्वारा 112 नंबर को सूचना देने के बाद मुकामी पुलिस भी बल दल के साथ पहुँची।घटना की जानकारी लेते हुए अहिरौली प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित द्वारा तहरीर मिल चुकी हैं तथा बदमाशों की खोजबीन जारी है। कुछ समय बाद सीओ कसया पीयूषकांत राय भी घटनास्थल पर पहुँचकर पीड़ित से घटना का संज्ञान लिया।
हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…
मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…
हाटा, कुशीनगर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़ा…
कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…