रामकोला/कुशीनगर । कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे ने गुरुवार को रामकोला नगर में ‘माइक्रो डोनेशन अभियान’ का कैम्प लगवाकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों से डोनेशन कर भाजपा एवं राष्ट्र को मजबूत बनाने की अपील किया।
सांसद श्री दूबे ने कहा कि देश की प्रगति के लिए मजबूत भाजपा आवश्यक है।सांसद ने जानकारी दी कि यह कार्यक्रम गत 24 अप्रैल से प्रारंभ हुआ है जो 30 अप्रैल तक चलेगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद विजय दुबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व से ही उत्तर प्रदेश में भय, भूख, भ्रष्टाचार का खात्मा हुआ है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधे लाभ मिल रहा है।कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद को डोनेट किये लोगों की सूची सौंपी। इस दौरान दिलीप वैश्य, संजय यादव ,रामानुज मिश्रा,निखिल उपाध्याय, पिंटू मिश्रा, अभिजीत गुप्त,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुसम्हा रणजीत प्रसाद ,दिनेश चंद ,आशुतोष गुप्त ,अंकित रौनियार, धीरज रौनियार, पिंटू गुप्ता, मुरारी, सोनु जयसवाल, शहाबुद्दीन,मनोहर गुप्ता ,विशाल चंद्,आशुतोष पाण्डेय, राजेश गुप्ता,विकास तिवारी,लक्की श्रीवास्तव, सत्यवान सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सुकरौली विकास खंण्ड क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली बाजार स्थित उमा टेक्निकल इंस्टीट्यूट में अध्ययनरत…
खड्डा -मठियां मार्ग पर ई रिक्शा पलटी, सभी सवार हुए घायल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा…
हाटा कुशीनगर, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिध्दार्थ…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के कप्तानगंज चौराहे पर ओभरब्रिज पर से एक युवती कूद…