News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: महिलाओं ने ललही छठ पर की पूजा-अर्चना

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 9, 2020  |  12:04 PM

949 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: महिलाओं ने ललही छठ पर की पूजा-अर्चना
  • महिलाओं ने ललही छठ पर की पूजा-अर्चना
  • मनोवांछित फल प्राप्ति के लिये महिलाएं करती है ब्रत

न्यूज अड्डा के लिये कुशीनगर से सुरेन्द्र नाथ द्विवेदी के साथ वेद प्रकाश मिश्र

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हाटा तहसील क्षेत्र के गांवों में महिलाओं ने पुत्रों की लंबी आयु के लिए ललही छठ पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया। परंपरा के अनुसार महिलाओं ने व्रत रखकर छठ माता का पूजन-अर्चन किया और पुत्रों की दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना की।मान्यता है कि ललही छठ माता का पूजन-अर्चन करने व व्रत रखने से संतान को सुख, शांति तथा समृद्धि मिलती है।
रविवार को हाटा नगर,थरुहाडीह,ढाढा, मोती पाकड़,पिपरा लालमन,पिपरा तिवारी,सुकरौली,झाँगा बाजार, भिस्वाबाजार, पोखरभिंडा सहित जनपद के गांवों में महिलाएं सुबह-सुबह घरों से बाहर निकलकर समूह में एकत्र होकर कुश के पौधों के पास पूजन-अर्चन किया। महिलाओं ने छठ माता के प्रतीक कुश के पौधों में छह गांठ लगाकर महुआ के छह पत्तों पर तीनी का चावल, महुआ व दही आदि रखकर छठ माता का पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने छठ माता से जुड़े किस्से सुने और सुनाए।और विधिविधान से पूजा- अर्चना किया। इस छठ महात्म्य के बिषय में श्रीमती निर्मला मिश्रा ने बताया कि छठ माता का पूजन-अर्चन करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस व्रत में खेतों में उत्पन्न होने वाली कोई भी चीज ग्रहण नहीं की जाती। तीनी का चावल तालाब में उत्पन्न धान से निकाला है। इसलिए इस व्रत में तीनी के चावल का ही प्रयोग किया जाता है।

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking