News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर महोत्सव के तीसरे दिन बांसी तट पर हुई आरती

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 9, 2021  |  4:40 PM

577 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर महोत्सव के तीसरे दिन बांसी तट पर हुई आरती

जटहा बाजार/कुशीनगर ।  महोत्सव के तीसरे दिन सोमवार की शाम को बांसी नदी के घाट पर गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भगवान राम, माता सीता और भगवान शिव के प्रतिमा की विधि विधान से स्थापना की गई। कार्यक्रम में देर रात तक भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम चलता रहा।

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

बांसी नदी के घाट पर सोमवार की शाम को विधिवत पूजन अर्चन के साथ भगवान राम, माता सीता और भगवान शिव की प्रतिमा की स्थापना की गई। पुरोहितों की देखरेख में विधिवत पूजा-अर्चना हुई। कुशीनगर महोत्सव के आयोजक विनय राय, पडरौना नगर पालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख विशुनपुरा विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज पडरौना के प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल ने मूर्ति का अनावरण किया। इसके बाद बनारस से आए विद्वानों और पुरोहितों ने पूजा अर्चना के बाद बांसी नदी घाट पर भव्य गंगा आरती की। गंगा आरती के समय मंत्रोच्चारण के साथ हर हर गंगे का जयघोष किया गया। इसके बाद भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भजन गायिका व कवि भावना द्विवेदी की तरफ से भजन प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा भोजपुरी गायक सूरज मिश्र ने गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में पंडित अमरनाथ पांडेय और आंनद पांडेय ने पूजा की।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking