News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन ने कसा कमर

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Apr 27, 2021  |  7:28 PM

782 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन ने कसा कमर
  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत आगामी 29 अप्रैल को डाले जायेगें वोट
  • मतदाता निडर होकर करें अपना मतदान, सुरक्षा के पुख्ता रहेगा इन्तजाम
  • निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने में सभी करें सहयोग
  • मतदान प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक

कुशीनगर । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जनपद में 61 जिला पंचायत सदस्य, 1517 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 12997 ग्राम पंचायत सदस्य एवं 1003 ग्राम प्रधान प्रत्याशियों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मतदान दिवस 29 अप्रैल को पूर्वान्ह् 7 बजे से सायं 6 बजे तक वोट डाले जायेगें। मतदान प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के लिए 1523 मतदान केन्द्र एवं 4131 मतदेय स्थल बनाये गये है। मतदान पार्टियों की रवानगी तथा मतपेटिकाओं के जमा एवं मतगणना स्थल भी चयनित कर लिए गए है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी तथा 3 मतदान अधिकारी सहित कुल 4 कर्मी चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के लिए प्रत्येक टीम में लगाये गये है। इस प्रकार आरक्षित सहित कुल 19832 कर्मी की तैनाती की गयी है।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार...

यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने देते हुए बताया है कि जनपद में 137 न्याय पंचायत, 1003 ग्राम पंचायत है एवं 61 जिला पंचायत, 1517 क्षेत्र पंचायतों की संख्या है। मतदान पार्टियां सभी विकास खंडो के निर्धारित स्थलो से रवाना होगी एवं विकास खंडों में ही निर्धारित स्थलो पर मतपेटिकाये जमा करने के साथ ही मतगणना आगामी 2 मई को की जायेगी।

जनपद को 14 जोन एवं 164 सेक्टर में विभक्त कर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है जो अपने क्षेत्र में सत्त व पैनी नजर रखेगें। इसके अलावे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की विकास खंडवार तैनाती नोडल अधिकारी के रुप में भी किया गया है। जनपद में कुल 2502064 मतदाता है, जो मतदान के दिन अपने मत का प्रयोग करेगें।

जिलाधिकारी ने सभी जुडे अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता से चुनाव को सम्पन्न कराने का निर्देश दिया है । शासकीय व्यवस्थाओं के तहत अपने दायित्वों का निर्वहन करेगें तथा निर्वाचन की सुचिता व निष्पक्षता को पूरी तरह से बनाये रखेगें। ऐसा कोई कार्य नही करेगें, जिससे निर्वाचन की पवित्रता प्रभावित हो। उन्होने मतदाताओं से भी अपील करते हुए कहा है कि वे भयमुक्त होकर अपना मत डालें, सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम रहेगा। सभी मतदान केन्द्रों/बूथो पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती रहेगी। गडबडी करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को कतई बख्शा नही जायेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब

कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…

एक माह बाद मिली नाबालिग, अपहरण का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; कप्तानगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी
एक माह बाद मिली नाबालिग, अपहरण का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; कप्तानगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

कुशीनगर। जिले की कप्तानगंज पुलिस ने करीब एक माह पहले अपहृत हुई 14 वर्षीय…

शादी का झांसा, दुष्कर्म और पॉक्सो…! कसया पुलिस के शिकंजे में आया वांछित आरोपी
शादी का झांसा, दुष्कर्म और पॉक्सो…! कसया पुलिस के शिकंजे में आया वांछित आरोपी

कुशीनगर। जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ चलाए…

9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान
9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान

कुशीनगर । जनपद की कसया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महज…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking