News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सड़क सुरक्षा अभियान अंतर्गत छात्रों में सड़क सुरक्षा संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 27, 2022  |  6:12 PM

581 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सड़क सुरक्षा अभियान अंतर्गत छात्रों में सड़क सुरक्षा संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

कुशीनगर।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मोहम्मद अजीम ने बताया कि शासन द्वारा निर्देशित सड़क सुरक्षा अभियान अंतर्गत उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना कुशीनगर में छात्रों को सड़क सुरक्षा संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एनसीसी, स्काउट, गाइड ,कॉलेज के छात्रों ने प्रतिभाग किया। कॉलेज के प्रधानाचार्य व अध्यापक गण, एनसीसी के कोऑर्डिनेटर, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, यात्री मालकर अधिकारी राजकुमार, संभागीय निरीक्षक आरडी प्रसाद द्वारा उपस्थित छात्रों को पंपलेट वितरित किए गए तथा एलईडी डिस्प्ले के माध्यम से सड़क सुरक्षा संबंधी क्लिपिंग संदेश दिखाया गया। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने हेतु छात्रों को जागरूक किया गया तथा उनसे अपील की गई कि वे अपने परिवार में समाज में मोहल्ले में सड़क सुरक्षा की जागरूकता के प्रति और लोगों को भी जागरूक करें। इस क्रम में सड़क सुरक्षा जागरूकता शपथ उपस्थित बच्चों तथा अध्यापकों को भी दिलाया गया।

आपके लिए और..- बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक...

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान में प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए ओवरलोड में 04 वाहनों का चालान किया गया, तथा 03 वाहनों को बंद किया गया। अनधिकृत रूप से संचालन करती पाई गई कसया डिपो के पास 02 बसों को थाने में बंद किया गया। अनफिट ऑटो तथा यात्री वाहनों, स्कूली वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 11 वाहनों का चालान किया गया। प्रवर्तन कार्यवाही में बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट का प्रयोग करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी, सांसद ने लिया जायजा
बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी, सांसद ने लिया जायजा

सांसद ने डीएम संजय चौहान से दूरभाष पर की वार्ता, बाढ़ पीड़ितों को न…

बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking