Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन• फाजिलनगर और पटहेरिया ओवरब्रिज निर्माण ने बदली यातायात की चाल, सात स्थानों से लागू होगा रूट डायवर्जन; 19 नवंबर से बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त पहल, जाम से निजात और सड़क सुरक्षा के लिए सात बिंदुओं पर तैयार हुई यातायात व्यवस्था• फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल
Advertisement

बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी, सांसद ने लिया जायजा

Sanjay Pandey
Reported By: Sanjay Pandey
Sep 28, 2026, 4:11 PM IST • अब तक 147 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • सांसद ने डीएम संजय चौहान से दूरभाष पर की वार्ता, बाढ़ पीड़ितों को न आने पाए समस्या

खड्डा, कुशीनगर। नारायणी नदी में बढ़े जलस्तर के कारण छितौनी-सिरपत नगर बांध के ओवरफ्लो होकर टूटने से सीमावर्ती श्रीपत नगर गांव पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ गया है। श्रीपत नगर से भरत चौराहा होते हुए छितौनी नगर के लोहिया नगर तक बाढ़ का पानी पहुंचने से नगरवासियों में चिंता बढ़ गई है।

बाढ़ की स्थिति की जानकारी मिलते ही सोमवार को सांसद विजय कुमार दूबे एवं ब्लॉक प्रमुख शशांक दूबे ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। सांसद ने बाढ़ खंड के अधिकारियों को तत्काल बचाव एवं राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा और राहत व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान छितौनी रेलवे स्टेशन से आगे श्रीपत नगर की ओर प्रस्तावित रेलवे लाइन के ऊपर बाढ़ का पानी आने और रिसाव की स्थिति की भी जानकारी ली गई। सांसद ने रेलवे के डीआरएम एवं चीफ इंजीनियर से दूरभाष पर वार्ता कर रिसाव को तत्काल रोकने तथा आवश्यक बचाव कार्य सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके बाद सांसद विजय कुमार दूबे बाढ़ की चपेट में आए सालिकपुर महादेवा गांव पहुंचे और ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

Advertisement

इस दौरान उपजिलाधिकारी खड्डा डॉ. संतराज सिंह, तहसीलदार महेश कुमार, चेयरमैन छितौनी अशोक निषाद, सन्तोष मणि त्रिपाठी, कर्मवीर साहनी, दीपू सरावगी, प्रीशु गुप्ता सहित तमाम ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Sanjay Pandey

तहसील प्रभारी खड्डा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #खड्डा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi