News Addaa WhatsApp Group Join करें

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Sep 27, 2026  |  5:56 PM

21 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया। तेज हवा के कारण क्षेत्र में 15 से अधिक बिजली के पोल टूटकर गिर गए, जबकि कई स्थानों पर बिजली के तार भी टूटकर जमीन पर गिर गए।विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगातार बारिश के बीच मौके पर जुटे रहे और युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू किया।33 केवीए हाटा विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाली पट्टन और कसया से हाटा आने वाली 33 केवीए लाइनों में आई खराबी को कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह तक दुरुस्त कर दिया। इसके बाद हाटा कस्बे की विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। कई स्थानों पर टूटे पोल और गिरे तारों को भी हटाकर लाइन को सुरक्षित किया गया।वहीं गांवों की ओर जाने वाली 11 केवीए लाइनों की मरम्मत का कार्य अभी जारी है।विभागीय अधिकारियों के अनुसार शाम तक सभी प्रभावित फीडरों की बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।जेई अरविंद कुमार ने बताया कि तेज आंधी और बारिश के कारण कई जगह पोल टूटने तथा तार गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी।विभागीय टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर खराबी को दूर करने का काम शुरू किया और मुख्य लाइनों को सुबह तक दुरुस्त कर दिया गया।

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

एसडीओ बलदेव सिंह ने बताया कि लाइनमैन और विभागीय कर्मचारी बारिश के बीच भी पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आंधी-तूफान विद्युत विभाग के लिए बड़ी चुनौती होती है, लेकिन इससे निपटने के लिए पूरी टीम तत्पर है। जहां-जहां पोल टूटे और तार गिरे हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराई जा रही है। जल्द से जल्द सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

लगातार खराब मौसम के बावजूद विद्युत विभाग के कर्मचारियों की सक्रियता से कस्बे की बिजली व्यवस्था बहाल होने से उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking