News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर:- स्वरोजगारी मैत्री से सम्बंधित ऑनलाइन आवेदन तिथि 10जून तक 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 26, 2022  |  7:31 PM

1,002 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर:- स्वरोजगारी मैत्री से सम्बंधित ऑनलाइन आवेदन तिथि 10जून तक 

कुशीनगर:- मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ विकास साठे ने बताया कि उ0प्र0 पशुधन विकास परिषद प्रदेश के गौ एवं महिषवंशीय पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान की सुविधाएं पशुपालकों के द्वार तक उपलब्ध कराते हुए कृत्रिम गर्भाधान आच्छादन को उत्तरोत्तर बढ़ाने की ध्येय से कार्यरत है। पशुपालकों के द्वार पर कृत्रिम गर्भाधान भारत सरकार के राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना अंतर्गत उत्तर प्रदेश से नवीन स्वरोजगारी मैत्री (मल्टीपरपज ए0 आई0 टेक्निशियन इन रूरल इंडिया) का ऑनलाइन चयन करते हुए 2000 मैत्री जिसमें सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग 1400, एस0 सी0 500, एस0 टी0 100 को 03 महीने का प्रशिक्षण प्रदान कर प्रदेश के समस्त 75 जनपदों में स्थापित किया जाना लक्षित है।🎎 उन्होंने बताया कि मैत्री आवेदन से संबंधित आवेदन पत्र नियम व शर्तें, प्रारूप ऑनलाइन पोर्टल https://maitriupldp.in पर उपलब्ध है।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

सुलभ सन्दर्भ हेतु स्वरोजगारी मैत्री के चयन, प्रशिक्षण हेतु जानकारी परिषदीय वेबसाइट https://upldb.up.gov.in पर उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि दिनांक 10 जून 2022 को रात्रि 12:00 बजे तक है।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मैत्री की स्थापना पूर्णत: स्वरोजगार सृजन की अवधारणा पर आधारित है, तथा चयनित का शासकीय सेवा में संविलियन को कोई अधिकार नहीं होगा। आवेदन पूर्णतया निःशुल्क है। ऑफलाइन आवेदन किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking