News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: 13 संक्रमितों की मौत, बीते 24 घंटे में कोरोना के 17 नए मामले!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 30, 2021  |  8:29 AM

939 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: 13 संक्रमितों की मौत, बीते 24 घंटे में कोरोना के 17 नए मामले!

कुशीनगर | जिले में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है. लेकिन अब संक्रमितों की संख्या में गिरावट आने से लोगों को काफी राहत प्रदान हो रही है। शनिवार को मिली 4190 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट में 4173 निगेटिव व 17 लोग संक्रमित पाए गए हालांकि 13 संक्रमितों की मौत होने की भी रिपोर्ट मिली है। शनिवार को कोरोना से मरने वाले 13 ऐसे मरीजों की मौत पोर्टल पर अपलोड हुई, जिनकी मौत 48 घंटे पहले की हैं, जो दूसरे जिलों में हुई है। 13 मृतकों में पडरौना निवासी सौविक सिन्हा उम्र 39 वर्ष, मिश्रौली निवासी रामप्रीत चौहान उम्र 43 वर्ष, कप्तानगंज के पचार निवासी द्रौपती देवी उम्र 55 वर्ष, तमकुहीराज के मुगलपट्टी निवासी मुस्तफा खान उम्र 65 वर्ष, बसडीला पांडेय निवासी रामाशंकर उम्र 42 वर्ष, मुंडेरा निवासी हंसराज उम्र 65 वर्ष, अहिरौली निवासी रामकिशोर मिश्र उम्र 60 वर्ष, मुंडेराचंद निवासी रामधर सिंह उम्र 70 वर्ष, अमडरिया निवासी ठाकुर जायसवाल उम्र 70 वर्ष, बड़गांव निवासी रघुनाथ पांडेय उम्र 74 वर्ष, पडरौना के कन्नौजिया वार्ड पूर्वी निवासी ओमप्रकाश गुप्ता उम्र 52 वर्ष, पकड़ी बाजार निवासी टाइगर जायसवाल उम्र 40 वर्ष और पुलिस लाइन के रामायन उम्र 60 वर्ष शामिल हैं। इन्हे लेकर जिले में अब कोरोना से कुल मरने वालों की संख्या 133 हो गई है.

आज की हॉट खबर- “खाने-पीने के सामान में छुपा ‘शराब’! 65 लाख की शराब...

राहत की बात ये रही की गुरुवार को 187 लोगो ने कोरोना से जंग जीत लिया, जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 315 हो गया है। जिले में अबतक 15250 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके है जिनमें से 14802 लोग महामारी को मात दे चुके हैं।

संक्रमित मिले मरीजों में

  • सेवरही: 03
  • पडरौना: 04
  • कसया: 02
  • कुबेरस्थान : 01
  • फाजिलनगर: 01
  • खड्डा: 02
  • हाटा: 03
  • कप्तानगंज: 01
संबंधित खबरें
विशुनपुरा : 25 हजार का इनामी गोवध आरोपी फिरोज गिरफ्तार
विशुनपुरा : 25 हजार का इनामी गोवध आरोपी फिरोज गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में विशुनपुरा पुलिस ने एक बड़ी…

“डरिए मत, तुरंत बताइए!” — साइबर ठगी और ब्लैकमेलिंग पर एसपी कुशीनगर की भावुक अपील, ‘आपकी पहचान रहेगी पूरी तरह गुप्त’
“डरिए मत, तुरंत बताइए!” — साइबर ठगी और ब्लैकमेलिंग पर एसपी कुशीनगर की भावुक अपील, ‘आपकी पहचान रहेगी पूरी तरह गुप्त’

कुशीनगर। तेजी से बढ़ती डिजिटल दुनिया के बीच साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे को…

दोषी कभी बख्शे नहीं जायेंगे – भाजपा विधायक विनय प्रकाश गौण
दोषी कभी बख्शे नहीं जायेंगे – भाजपा विधायक विनय प्रकाश गौण

बोदरवार, कुशीनगर :- घर के इकलौते पुत्र की मौत होने की जानकारी होते ही…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking