Reported By: न्यूज अड्डा डेस्क
Published on: Nov 28, 2020 | 10:52 AM
1671
लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बिहार चुनाव खत्म होते ही बिहार में फिर चली गोलीबारी | गोपालगंज के गोपालपुर में सरेआम अपराधियों ने गोलीबारी करके पप्पू पाण्डेय के करीबियों को गोलियों से भूना | अपराधियों ने पप्पू पाण्डेय के करीबियों को गोपालपुर के राजापुर बाजार में सरेआम गोली मार दी | इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, मृतक का नाम देवेंद्र पांडेय बताया जा रहा | एक की मौत के साथ दो व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल है | घायलों की स्थति गंभीर होने के कारण उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया है | गोली मारने के बाद भाग रहे दोनों अपराधियों को ग्रामीणो ने पकड़ लिया, अपराधियों को पकड़ने के बाद ग्रामीणो ने उनकी बेरहमी से पिटाई की | बेरहमी से पिटाई के कारण अपराधी बेहोश हो गए है |घटनास्थल पर गोपालपुर पुलिस पहुंच चुकी है | आपको बता दें चुनाव से पहले भी गोपालगंज में सरेआम गोलाबारी हुई थी |
Topics: अड्डा ब्रेकिंग ब्रेकिंग न्यूज़