News Addaa WhatsApp Group

खड्डा उपनगर में आगामी 2 दिसम्बर को प्रवीण भाई तोगड़िया का आगमन, बैठक कर बांटी गयी जिम्मेदारी

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 14, 2021  |  8:51 PM

525 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा उपनगर में आगामी 2 दिसम्बर को प्रवीण भाई तोगड़िया का आगमन, बैठक कर बांटी गयी जिम्मेदारी

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा उपनगर में आगामी 2 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण भाई तोगड़िया के आगमन पर बजरंग दल व विश्वहिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने तैयारी बैठक कर आयोजन की सफलता के लिए रणनीति बनाई। कार्यक्रम की सफलता के लिये स्थानीय पदाधिकारियों को अतिथि स्वागत, मंच व जुलूस आदि की जिम्मेदारी सौंपी गयी।

आज की हॉट खबर- “साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल...

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत कार्य अध्यक्ष इंद्रजीत गुप्ता ने अध्यक्षीय सम्वोधन में कहा कि धर्म रक्षा निधि के तहत श्री तोगड़िया 1 दिसंबर को बस्ती जनपद से महाराजगंज को पहुंच कर सिसवा बाजार में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 2 दिसंबर को सिसवा- खड्डा मार्ग होते हुए नगर के महाराणा प्रताप चौक पर जनसभा कर भुजौली नेबुआ- नौरंगिया से पडरौना सेवरही तमकुही राज को जाएंगे। इसकी तैयारी को लेकर अभी से कार्यकर्ता जुट जाएं। इस दौरान खड्डा निवासी एवं समाजसेवी गुड्डू गुप्ता को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया तो बजरंग दल अध्यक्ष खड्डा सोनू मद्धेशिया को वाहन प्रमुख, जनसभा प्रमुख दयानंद आदि को जिम्मेदारियां बांटी गयीं। इस दौरान प्रांत सहमंत्री लल्लन गुप्ता, संजय गुप्ता आरएसएस के स्वयंसेवक अतुल राय, बजरंग दल के सदस्य भागीरथी, विष्णु आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन

आक्रोशित लोगों ने घंटों शव रखकर दिया धरना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में…

“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”
“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई साली और जीजा की…

अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज

कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…

प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking