News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: छतीस घण्टे का निर्जला ब्रत रख कर महिलाओं ने अस्त सूर्य की अर्घ्य दिया

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 10, 2021  |  8:21 PM

488 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: छतीस घण्टे का निर्जला ब्रत रख कर महिलाओं ने अस्त सूर्य की अर्घ्य दिया

खड्डा/कुशीनगर। कांचहि बांस के बहंगियां, बहंगी लचकत जाए, अनवरत 36 घंटे निर्जला व्रत रख कुछ इसी तरह के धार्मिक गीतों के साथ व्रती महिलाओं ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार व देश के सुख समृद्धि की कामना की। तहसील क्षेत्र के सभी घाटों पर एसडीएम के निर्देशन में पुलिस व प्रशासनिक अमला छठ घाटों पर मुश्तैद रहा। नगरपंचायत के अधिकारी, कर्मचारी भी नगरक्षेत्र के घाटों पर ब्यवस्था में जुटे रहे। खड्डा पुलिस विभिन्न स्थानों पर अस्थायी अवरोध लगा जटाशंकर पोखरे पर महिला ब्रतधारी की सुगमता का प्रवंधन किया था जिससे काफी सुगमता रही। गुरुवार की सुबह व्रती महिलाएं उगते सूरज को अर्घ्य देकर ही जल और अन्न ग्रहण करेंगे।
खड्डा में जटाशंकर पोखरा, मिल कालोनी, सोहरौना, मदनपुर, हीराछपरा, नवलछपरा, वरवारतनपुर सहित अन्य घाटों पर पर्व मनाने की व्यवस्था है। वहीं छितौनी नगर पंचायत में छितौनी पुलिस चौकी, मिल घाट, बहरी स्थान, श्रीपतनगर, बेलवनिया, धरनीपट्टी, जिन्नाछपरा, रामपुरजंगल आदि घाटों पर बुधवार की शाम को अस्तांचलगामी को सूर्य को अर्घ्य देने के लिए व्रतियों की भीड़ उमड़ी। इसके लिए गावों की समितियों व ग्राम प्रधानों के द्वारा साज सज्जा सहित रोशनी का इंतजाम भी किया गया है।
इसके साथ ही शाम को घाटों पर श्रद्धालुओं का ऐसा हुजूम उमड़ा कि नजारा देखने लायक था। महिलाओं ने पानी में खड़े रहकर पूजा अर्चना की और सूर्य को अर्घ्य देकर अपने घर परिवार की मंगल कामना की। इसके बाद व्रत वाले घरों में रातभर जागरण कर मंगल गीत गाए गए।
गुरुवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा। छठ पर्व को लेकर बिहार और पूर्वांचल के लोगों में दो दिन पहले से उत्साह बना था। पर्व के तीसरे दिन महिला श्रद्धालुओं ने सुबह के समय पूजा अर्चना की। इसके बाद व्रती महिलाएं अपने परिवार के लोगों के साथ शाम के समय घाटों पर सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी में जुट गए।
शाम के समय महिलाएं परिवार के लोगों के साथ गाजे बाजे के साथ घाटों की सीढ़ियों पर बनाई गईं वेदियों पर प्रसाद का दउरा और पूजा की सामग्री से भरे सूप रखकर व्रती महिलाओं ने भगवान भास्कर का आह्वान किया।
इसके साथ ही उनका व्रत पूर्ण हो जाएगा। इस दौरान लोकगीत कलाकारों ने आकर्षक गीत संगीत और नाट्य प्रस्तुतियां दीं। छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शाम को सभी घाट रोशनी से जगमगा उठे। एसडीएम श्रीमती उपमा पाण्डेय, तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा, सीओ शिवाजी सिंह, एस एच ओ खड्डा धनवीर सिंह, एस एच ओ हनुमानगंज पंकज गुप्ता सहित पुलिस व पीएससी के जवान घाटों पर कड़ी चौकसी के ब्यवस्था सम्भालने में मुश्तैद रहे।

आज की हॉट खबर- “साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल...

संबंधित खबरें
“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”
“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई साली और जीजा की…

अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज

कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…

प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

“साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज में जीजा का खूनी खेल, हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया
“साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज में जीजा का खूनी खेल, हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया

कुशीनगर । जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking