खड्डा/कुशीनगर। निराश्रित पशु आश्रय केन्द्र कोप जंगल के गौवंशों की समुचित देखभाल व निरीक्षण के क्रम में एसडीएम खड्डा ने तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित खण्ड विकास अधिकारी को पत्र भेजकर सप्ताह में दो दिन निरीक्षण कर आख्या तलब की है। बताते चलें कि विकास खण्ड खड्डा के कोप जंगल में निराश्रित पशुओं के देखभाल के लिए बृहद पशु आश्रय केन्द्र संचालित है।
निराश्रित पशुओं के लिए बने पशु आश्रय केन्द्र के रखरखाव, व्यवस्था, चारा, भूसा आदि के कुशल प्रवंधक व देखभाल के संबंध में उपजिलाधिकारी श्रीमती उपमा पाण्डेय ने पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि तहसीलदार, नायब तहसीलदार व खड्डा बीडीओ हर हाल में सप्ताह में दो दिन पशु आश्रय केन्द्र कोप जंगल का निरीक्षण कर आख्या ससमय प्रस्तुत करेंगे। एसडीएम ने कहा है कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…