खड्डा/कुशीनगर। खड्डा सीएचसी पर शनिवार देर रात्रि इलाज के दौरान बच्चे की हालत बिगड़ने के बाद डाक्टर द्वारा रेफर किए जाने पर परिजन आक्रोशित हो गये, पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। रविवार को तमाम प्रयास के बावजूद बच्चे की मृत्यु हो गयी।
थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पड़रहवा गाँव निवासी लकड़ू के 6 वर्षीय बच्चे की तबीयत अचानक खराब होने पर परिजन इलाज के लिए तुर्कहा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले कर आए। यहाँ डाक्टरो ने इलाज शुरू किया लेकिन बच्चे की हालत बिगड़ गयी। इसपर डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए बच्चे को रेफर कर दिया।इसके बाद परिजन डाक्टरो पर आक्रोशित हो गये और धरना प्रदर्शन की धमकी देने लगे। इसकी सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक खड्डा धनवीर सिंह मय फोर्स पहुँच गये व परिजनो को समझा-बुझाकर शांत कराया। परिजन बच्चे को लेकर चले गये। रविवार की सुबह बच्चे ने दम तोड़ दिया उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। किसी पक्ष ने शिकायत नहीं किया है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…