News Addaa WhatsApp Group

खड्डा:- भेदभाव से मुक्त होता है राम भक्त:- डा. निलेश

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 23, 2021  |  1:23 PM

503 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा:- भेदभाव से मुक्त होता है राम भक्त:- डा. निलेश

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जीवमात्र के प्रेम व सम्मान के कारण ही पुरूषों में उत्तम यानि पुरूषोत्तम कहलाये।सच्चा रामभक्त कभी भेद- विभेद नहीं कर सकता। सबके प्रति सद्भाव ही सच्ची रामभक्ति है। उक्त उदबोधन वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व चेयरमैन डा.निलेश मिश्र ने पारंपरिक मठिया मेले में रामलीला के शुभारंभ में कही।
डा.मिश्र ने आगे कहा कि सामाजिक व पारिवारिक जीवन में माता सीता, भरत, लक्ष्मण, शत्रुध्न व हनुमानजी के संस्कारों को आत्मसात करने से ही मंगलमय परिवार व समाज की परिकल्पना साकार होगा। इसके पूर्व मुख्यअतिथि डा.मिश्र ने फीता काटकर रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। मेले के आयोजक सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे ने कहा कि इमरजेन्सी के समय भी मठिया मेला का आयोजन बाधित नहीं हुआ था, ग्रामीण मेले हमारे संस्कृति व संस्कारों के वाहक हैं। कार्यक्रम का संचालन हियुवा नेता कुणाल राव ने किया। कार्यक्रम में संतोष मणि तिवारी, चन्द्रप्रकाश तिवारी व धर्मेंद्र राव, आलोक तिवारी, अजय गोविंद राव शिशु, दुर्गेश्वर वर्मा, विजय कन्नौजिया, सुनील प्रजापति, प्रद्युम्न तिवारी, रमेश चंद्र त्रिपाठी, अजय राव, अवधेश दुबे, संतोष यादव, रविंद्र यादव, गोरख यादव,विनय मिश्र, दिग्विजय शर्मा, विनय मिश्रा, सुनिल गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- “साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज...

संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

“साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज में जीजा का खूनी खेल, हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया
“साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज में जीजा का खूनी खेल, हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया

कुशीनगर । जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह…

शिक्षा वह शक्ति है जो समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करतीं हैं: शिवदयाल
शिक्षा वह शक्ति है जो समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करतीं हैं: शिवदयाल

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सुकरौली विकास खंण्ड क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली बाजार स्थित उमा टेक्निकल इंस्टीट्यूट में अध्ययनरत…

तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत
तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत

खड्डा -मठियां मार्ग पर ई रिक्शा पलटी, सभी सवार हुए घायल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking