खड्डा/कुशीनगर। शनिवार को स्थानीय थाना परिसर में तहसीलदार कृष्णगोपाल त्रिपाठी की अध्यक्षता व प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह की उपस्थिति में समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें फरियादियों ने दिवसाधिकारी के समक्ष अपनी- अपनी फरियाद रखी।
समाधान दिवस में अधिकारियों के समक्ष पुलिस व राजस्व के चार मामले आये जिसमें दो मामलों का मौके पर समाधान करा दिया गया। बाकी बचे मामले में राजस्व व पुलिस टीम गठित कर मौके पर जाकर समाधान के निर्देश दिए गये। इस दौरान एस एस आई भगवान सिंह, एस आई पीके सिंह, एस आई रमाशंकर यादव, कानूनगो लालजी प्रसाद, प्रधान संग्राम सिंह यादव सहित पुलिस व राजस्वकर्मी मौजूद रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…