News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: रंजन दूसरी बार अध्यक्ष तो हेमंत कुमार गौड़ महामंत्री निर्वाचित

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 3, 2021  |  6:00 PM

457 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: रंजन दूसरी बार अध्यक्ष तो हेमंत कुमार गौड़ महामंत्री निर्वाचित
  • पंचायतीराज सफाई कर्मचारी संघ का संपन्न हुआ चुनाव

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा ब्लॉक सभागार में पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक चुनाव में रंजन कुमार साहनी दूसरी बार अध्यक्ष जबकि हेमंत कुमार गौड महामंत्री चुने गये। चुनाव बाद परिणाम आने पर प्रत्याशियों को कर्मचारियों ने फूल मालाओं से लाद दिया। संघ के ब्लाक अध्यक्ष ने संघ हित में कार्य करने का भरोसा दिलाया है।

आपके लिए और..- तमकुहीराज : बासी बिरयानी बनी आफत, 13 लोग अस्पताल में...

सफाई कर्मचारियों ने ब्लॉक सभागार में मीटिंग आयोजित की। सहमति न होने की दशा में चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न हुई जिसमें दो प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी प्रस्तुत की। मतगणना में कुल पड़े मत में रंजन कुमार साहनी को 55 मत व दूसरे स्थान पर रहे सुबाष चौधरी को 42 मत ही प्राप्त हुए। इसी प्रकार महामंत्री पद के दो उम्मीदवारों में हेमंत कुमार गौड को 52 मत व सुरेन्द्र चौधरी को 44 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए निर्वाचन में दीनानाथ को 56 मत तो आनंद कुमार को 39 मत प्राप्त हुए। चुनाव अधिकारी संघ के जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर जोशी व रामजी प्रसाद की देखरेख में हुई मतगणना में अध्यक्ष रंजन कुमार साहनी, महामंत्री हेमन्त कुमार गौड़ तो कोषाध्यक्ष आनंद कुमार को विजयी घोषित किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिला के पदाधिकारियों ने शुभकामना दी है। जीत के बाद संघ के सदस्यों ने अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष को फूलमाला पहनाकर उन्हें शुभकामना व बधाई दी है। इस अवसर पर सुनिल कुमार पाण्डेय, नागेन्द्र गुप्ता, भवन गुप्ता, प्रेमलाल शर्मा, रमेश चौधरी, रामचंद्र प्रसाद, शम्भू चौहान, राजकुमार गोड़, प्रभुनाथ यादव, लालजी साहनी, रामजी प्रसाद, ब्यास प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर: गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो अभियुक्त छह माह के लिए जनपद से निष्कासित
कुशीनगर: गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो अभियुक्त छह माह के लिए जनपद से निष्कासित

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश…

शराब माफियाओं’ पर बड़ा प्रहार, 170 पेटी अवैध शराब से भरी पिकअप जब्त, तस्करों में मचा हड़कंप
शराब माफियाओं’ पर बड़ा प्रहार, 170 पेटी अवैध शराब से भरी पिकअप जब्त, तस्करों में मचा हड़कंप

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

जनसेवा के साथ स्वास्थ्य सेवा: पूर्व विधायक डॉ. पी.के. राय ने सुनीं समस्याएं, मरीजों का किया निःशुल्क परीक्षण
जनसेवा के साथ स्वास्थ्य सेवा: पूर्व विधायक डॉ. पी.के. राय ने सुनीं समस्याएं, मरीजों का किया निःशुल्क परीक्षण

कुशीनगर। नगर पंचायत सेवरही के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर स्थित अपने आवास/कैंप कार्यालय पर…

मलेशिया में युवक पर कमरे में बंद कर प्रताड़ना, एजेंट पर कबूतरबाजी का आरोप
मलेशिया में युवक पर कमरे में बंद कर प्रताड़ना, एजेंट पर कबूतरबाजी का आरोप

खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली बुजुर्ग निवासी हैं विदेश भेजने वाला एजेंट  खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking