Friday, 27 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे• राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस• कुशीनगर के किसानों के लिए गेहूं के प्रमाणित बीज (Certified Seeds) कहाँ से और सब्सिडी पर कैसे लें? पूरी गाइड 2026-27• कुशीनगर के प्रमुख सरकारी और निजी ITI व पॉलिटेक्निक संस्थानों की लिस्ट 2026-27: जानें कोर्स, ट्रेड और एडमिशन प्रक्रिया
Advertisement

खड्डा: विजय प्रताप के सपा में शामिल होने के बाद, अपने प्रथम आगमन विधानसभा में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Sanjay Pandey
Reported By: Sanjay Pandey
Feb 22, 2021, 6:08 PM IST • अब तक 869 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

खड्डा/कुशीनगर। पकड़ियार बाजार निवासी बसपा के पूर्व प्रत्याशी रहे विजय प्रताप कुशवाहा के सपा में शामिल होने के बाद विधानसभा खड्डा क्षेत्र में प्रथम आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।
सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न चौराहे पर सपा नेता का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसी क्रम में पकड़ियार बाजार चौराहे पर सपा के कार्यकर्ताओं ने बसपा से सपा मे आये विजय प्रताप कुशवाहा का फूलमालाओं से लाद स्वागत किया। क्षेत्र के चरिघरवा चौराहे पर निवर्तमान प्रधान विश्वनाथ यादव, खैरटिया चौराहे पर निवर्तमान प्रधान जगदीश यादव, कोटवा चौराहे पर सपा महासचिव बड़े अंसारी व ढोलहा चौराहे पर विधानसभा अध्यक्ष नन्हे खाँ के नेतृत्व में पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता जताया। स्वागत से अभिभूत विजय प्रताप ने कहा की सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जायेगा।2022 मे समाजवादी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश मे बनेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, कार्यकताओं के प्रति आभार जताया। इस दौरान उमा यादव, नूरूलैन कासमी, संतोष यादव, श्रीकांत कुशवाहा, बृजेश सिंह, सुरेश यादव, विश्वनाथ कुशवाहा, हमीदा अंसारी, अवधराज, बृश्राम, रामप्रवेश चौधरी, महेंद्र कुशवाहा, मनीष आदि मौजूद रहे।

Sanjay Pandey

तहसील प्रभारी खड्डा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #खड्डा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi