News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: शहर व गांवों के सभी छठ घाट हो रहे चकाचक, बाजारों में रौनक

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 6, 2021  |  12:47 PM

687 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: शहर व गांवों के सभी छठ घाट हो रहे चकाचक, बाजारों में रौनक
  • एसडीएम श्रीमती उपमा पाण्डेय , सीओ शिवाजी सिंह, थानाध्यक्ष धनवीर सिंह, ईओ देवेश मिश्र पूर्व में कर चुके हैं छठ घाटो का निरीक्षण
  • खड्डा नगर के जटाशंकर पोखरे पर छठ पर्व को लेकर हो रही है तैयारी

खड्डा/कुशीनगर। सूर्य उपासना व नियम निष्ठा का महापर्व छठ का अनुष्ठान शुरू होने में महज दो दिन शेष रह गये है जिसे लेकर शहर के बाजार में जहां छठ महापर्व से जुड़ी पूजा के सामान की बिक्री की अस्थायी दुकान लगने लगी है वही छठ घाट पर भी साफ-सफाई की पूरी तैयारी हो रही है। खड्डा नगर पंचायत में स्वयंसेवियों व नगर प्रशासन भी अपने स्तर से सफाई कार्य में जुट चुका है। पूजा समिति भी तैयारी में जुटी हुई है। लोग भी अपने स्तर से छठ घाट की सफाई कार्य में जुट गये है। खड्डा नगर के जटाशंकर पोखरे का स्वयंसेवी गुड्डू गुप्ता ने सप्ताह पूर्व पंपिंग सेट लगा पोखरे का गन्दा पानी बाहर कराना शुरू किया तो नगर प्रशासन भी अपने स्तर से जुट व्यवस्था संभालने लगे। खड्डा के ही मिल कालोनी स्थित पोखरे पर सफाई कार्य शुरू है तो लोग अपने अपने बेदियों की रंगाई पुताई कर रहे हैं। जटाशंकर पोखरे पर पानी के फब्बारे के बीच घाटों की रंगाई- पुताई सहित घाट को आकर्षक संजाने एवं गंगा आरती का कार्यक्रम से ब्रती महिलाओं सहित पूरा नगर क्षेत्र भक्तिमय हो जाता है।

आपके लिए और..- शराब माफियाओं’ पर बड़ा प्रहार, 170 पेटी अवैध शराब से...

इसी तरह पनियहवा, छितौनी नगरपंचायत, सोहरौना, मदनपुर, पनियहवा, बेलवनिया, धरनीपट्टी, मठियां, हीराछपरा, मदनपुर सुकरौली, बरवारतनपुर, सोनबरसा आदि गांवों के पोखरे व छठ घाटों पर लोग तैयारियां को लेकर अंतिम रुप देने में लगे हुए हैं जहां भारी संख्या में लोग छठ डाला लेकर आते हैं। वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत प्रशासन अपने अधीन पड़ने वाले छठ घाट की तैयारी में जुट चुकी है। इसके लिए एसडीएम खड्डा श्रीमती उपमा पाण्डेय व ईओ खड्डा/छितौनी पूर्व में स्वयं छठ घाट का निरीक्षण कर जायजा ले चुके हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
“कानून से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं, पीड़ितों को मिलेगा तत्काल न्याय” — पटहेरवा के नवागत थानाध्यक्ष
“कानून से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं, पीड़ितों को मिलेगा तत्काल न्याय” — पटहेरवा के नवागत थानाध्यक्ष

कुशीनगर। जनपद के थाना पटहेरवा के नवागत थानाध्यक्ष प्रविंद्र कुमार राय ने गुरुवार को…

सारंग छपरा में आग का कहर, तीन मवेशियां झुलसीं
सारंग छपरा में आग का कहर, तीन मवेशियां झुलसीं

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सारंग छपरा गांव में बुधवार की देर रात अज्ञात…

कुशीनगर: गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो अभियुक्त छह माह के लिए जनपद से निष्कासित
कुशीनगर: गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो अभियुक्त छह माह के लिए जनपद से निष्कासित

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश…

शराब माफियाओं’ पर बड़ा प्रहार, 170 पेटी अवैध शराब से भरी पिकअप जब्त, तस्करों में मचा हड़कंप
शराब माफियाओं’ पर बड़ा प्रहार, 170 पेटी अवैध शराब से भरी पिकअप जब्त, तस्करों में मचा हड़कंप

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking