खड्डा/कुशीनगर। स्थानीय तहसील सभागार में सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम श्रीमती उपमा पाण्डेय ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न विभागों से सम्वंधित 21 मामले आये, जिसमें तीन मामले निस्तारित हुए।
शनिवार को अवकाश की वजह से सोमवार को आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम उपमा पाण्डेय ने फरियादियों की फरियाद सुनीं। समाधान दिवस में कुल 21 मामले आये, जिसमें से महज तीन मामलों का मौके से निस्तारण कराया जा सका। शेष 18 मामलों को संबधित को निस्तारण के लिए अग्रसारित किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों को एसडीएम ने समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए।
इस दौरान तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा, प्रभारी निरीक्षक खड्डा धनवीर सिंह, हनुमानगंज पंकज गुप्ता, एसडीएम के पेशकार राहुल चतुर्वेदी, कानूनगों लालजी प्रसाद, आरसी गुप्ता, विभव शर्मा, मधुकर श्रीवास्तव, अजीत कुमार, अभिमन्यु मिश्रा, राजन, पुनीत आदि मौजूद रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…