News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: सांसद ने किया गैनही में क्रिकेट मैच का उद्घाटन

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 2, 2021  |  8:17 PM

943 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: सांसद ने किया गैनही में क्रिकेट मैच का उद्घाटन WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर।सांसद विजय दुबे ने खड्डा विधानसभा के ग्राम सभा गैंनही जंगल में स्वर्गीय शंकर प्रसाद चौबे के स्मृति में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में फीता काट कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किए। रायल चैलेन्जर भेडिहारी व फायर विग्रेड खड्डा के बीच मैच में खड्डा की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेवाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 42 रन बनाए। जबाब में उतरी रायल चैलेन्जर ने अपने सभी विकेट गंवाकर 36 रन बनाये। इस प्रकार 6 रनों से खड्डा की टीम विजयी रही। सांसद विजय दूबे ने इस अवसर कहा कि खेल में अनुशासन का बहुत योगदान होता है। ग्रामीण क्षेत्र में युवा पढाई के साथ साथ खेल पर ध्यान देकर आगे बढ़ सकते हैं। मैच में खिलाड़ी विजय चौबे का सराहनीय योगदान रहा। इस दौरान डा. निलेश मिश्रा, अजय गोविंद राव शिशु, संतोष तिवारी, संदीप श्रीवास्तव,अमित राव, रामानुज मिश्रा, धीरज तिवारी, भाजपा आईटी विभाग के आनन्द सिंह, निखिल उपाध्याय, अवधेश दुबे, जितेंद्र चौबे, कुणाल राव, ज्ञानेंद्र चौबे, प्रभु गुप्ता, जयप्रकाश सिंह, अंशु चौहान, विनय चौधरी, विनय सिंह, मनोज चौधरी, चंदन कुमार आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम आयोजक आशीर्वाद चौबे ने सभी का आभार जताया। संचालन बलराम यादव ने किया।

आपके लिए और..- निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…

सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking