News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर खड्डा-पनियहवा स्टेशन के बीच ट्रेन से गिरकर युवक हुआ घायल

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 4, 2021  |  4:33 PM

1,301 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर खड्डा-पनियहवा स्टेशन के बीच ट्रेन से गिरकर युवक हुआ घायल

खड्डा/कुशीनगर । गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर खड्डा व पनियहवा स्टेशन के बीच गुरुवार को सत्याग्रह एक्सप्रेस से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरपीएफ ने एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए भर्ती कराया है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बिहार की ओर से गोरखपुर जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस में सवार एक युवक ने टिकट चेकिंग के दौरान टीटी द्वारा टिकट मांगने के बाद हनुमानगंज थाने के समीप चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के सिर में गम्भीर चोट लगी है। पनियहवा रेलवे स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ के जवान ईश्वरचंद व अक्षय पासवान ने एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां पहुंचाया, जहां चिकित्सक इलाज कर रहे हैं। घायल युवक की पहचान गोलू पुत्र सामदीन निवासी लक्ष्मीपुर खास जनपद महाराजगंज के रूप में हुई है।

आपके लिए और..- सेवरही :. बारात में खूनी बवाल, डीजे विवाद में गई...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ट्रेनों का शातिर चोर जीआरपी के शिकंजे में, सात मुकदमों वाला बदमाश फिर पहुंचा सलाखों के पीछे
ट्रेनों का शातिर चोर जीआरपी के शिकंजे में, सात मुकदमों वाला बदमाश फिर पहुंचा सलाखों के पीछे

गोरखपुर। गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की नींद उड़ाने वाला एक शातिर चोर…

सेवरही :. बारात में खूनी बवाल, डीजे विवाद में गई जान,पांच आरोपी हिरासत में
सेवरही :. बारात में खूनी बवाल, डीजे विवाद में गई जान,पांच आरोपी हिरासत में

कुशीनगर। जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में सोमवार की रात एक…

सिकटिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मंजूरी 
सिकटिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मंजूरी 

कुशीनगर,हाटा । विधायक मोहन वर्मा के प्रस्ताव पर विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking