हाटा कुशीनगर ,अधीक्षण अभियंता ई०बी०पी० सिंह के निर्देश पर अधिशासी अभियंता ई० दुर्गेश यादव के नेतृत्व में बुधवार को विद्युत वितरण खंड हाटा के अंतर्गत विद्युत चोरी एवं अनियमितताओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा उपभोक्ताओं के मीटरों की जांच हेतु विशेष विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान टीम ने कई उपभोक्ताओं के मीटरों की सघन जांच की। जांच में कुछ मीटरों में रीडिंग टेम्पर पाई गई। ₹13,06,000 के बकाये पर 24 उपभोक्ताओं का विच्छेदन किया गया। वहीं 04 उपभोक्ताओं का लोड भी नियमानुसार बढ़ाया गया। सभी प्रकरणों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की गई।
सहायक अभियंता हबलराम सिंह एवं उपखंड अधिकारी ई० विवेक कुमार ने बताया कि सघन चेकिंग के दौरान 03 उपभोक्ताओं के विरुद्ध विद्युत चोरी/अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार थाना में FIR दर्ज कराई गई है।
अधीक्षण अभियंता ने स्पष्ट किया कि विद्युत चोरी एवं मीटर से छेड़छाड़ को विभाग द्वारा गंभीरता से लिया जाएगा। ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
अभियान के दौरान अधीक्षण अभियंता ई०बी०पी० सिंह, अधिशासी अभियंता ई० दुर्गेश यादव, सहायक अभियंता हबलराम सिंह, उपखंड अधिकारी ई० विवेक कुमार सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विद्युत विभाग द्वारा सभी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे विद्युत का उपभोग नियमानुसार करें तथा मीटर अथवा विद्युत संयोजन में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न करें।
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…
खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…
खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…