कुशीनगर। तरयासुजान पुलिस ने राष्ट्रीय राज मार्ग 28 पर वाहन चेकिंग के दौरान चोरी के दो ट्रक (टेलर)को बरामद करने में कामयाब हुई है। मुकामी पुलिस अभियोग पंजीकृत कर बिधिक कार्यवाही में जुटी है।
गत दिवस राष्ट्रीय राज मार्ग 28 बहादरपुर के पास प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान हरेन्द्र कुमार मिश्र, चौकी प्रभारी बहादुरपुर प्रेम नारायण सिंह, हेड कांस्टेबल उदयभान मिश्र, सचिंद्र कुमार राय, दिनेश चौरसिया, अजय तिवारी के साथ वाहनों की गहनता से चेकिंग कर रहे थे की दो ट्रक (टेलर)एक ही रजिस्ट्रेशन नम्बर को मिले, जो पुलिस टीम के आखों में धूल झोकते हुये एक ही रजिस्ट्रेशन नम्बर से दो ट्रकों की परिगमन किया करते थे। लेकिन तरयासुजान प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र की पैनी नजर से वह नही बचे ,औऱ उनके शिकंजे में आ फसे । एक ही नम्बर की दो ट्रक(टेलर) रजिस्ट्रेशन नं0 HPP-51-A-1286 खाली बरामद कर मु0अ0सं0 350/2020 धारा 41//411/420/467/468/471 भादवि में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान ने बताया की गहनता से वाहन जांच के दौरान यह सफलता हाथ आयी है, जल्द ही इस प्रकार के कार्य मे जुटे गैंग तक पुलिस पहुँच एक बड़ी खुलाशा करेगी।
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…
शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…
कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…