कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के लक्ष्मीपुर महंथ में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक रहे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी का जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनय तिवारी ने किया | मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। पाण्डेय ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के नेता थे। वे एक प्रखर विचारक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता तथा एक ऐसे नेता थे जिन्होंने जीवनपर्यंत अपनी व्यक्तिगत ईमानदारी और सत्य निष्ठा को महत्व दिया। उन्होंने कहा कि उपाध्याय आज भी जलते दीपक के समान जनता के दिलों में है। हमें भी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर पार्टी और देश के लिए सच्ची निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करना चाहिए |
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष संजय लाल श्रीवास्तव भाजपा नेता चिरंजी सिंह किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय गिरी, मण्डल महामंत्री अमरेश सिंह, महेश गिरी, विकाश गोंड,जगरनाथ गिरी, मोहन गिरी, त्रिपुरारी मिश्रा, बिटू गोंड, दिनेश प्रसाद बलिराम शर्मा,राज आर्य, रामधारी प्रसादआदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे |
तेज रफ्तार वाहन ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मारकर रौंदा, मौके पर दो…
हाटा कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली में शनिवार को नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह की…
कुशीनगर । कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मैनपुर के टोला दीनापट्टी स्थित एक ईंट…