News Addaa WhatsApp Group Join करें

जल्द ही प्रारंभ होगा पुल निर्माण कार्य-पवन केडिया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 29, 2020  |  10:14 AM

1,035 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जल्द ही प्रारंभ होगा पुल निर्माण कार्य-पवन केडिया

सतेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

आपके लिए और..- शोर पर चला कानून का डंडा : एसपी केशव कुमार...

कप्तानगंज कुशीनगर:-विधानसभा हाटा के  अथरहा घाट- छोटी गण्डक नदी पर पक्का पुल बनाने की कार्यवाही शुरू हो गयी है. ब्रिज कार्पोरेशन गोरखपुर जोन व देवरिया यूनिट की टीम ने पिछले सप्ताह स्थलीय  निरीक्षण व संरेखण का कार्य किया । अभियंताओं ने बताया कि जून माह के अंत तक पुल का निर्माण शुरू हो जायेगा.
स्थानीय लोग अथरहा- पिपरहिया घाट पर पक्के पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं. क्षेत्रीय विधायक पवन केडिया के लगातार प्रयास के बाद आखिरकार शासन द्वारा पुल निर्माण की स्वीकृति मिल ही गयी और दस करोड़ का धन भी अवमुक्त हो गया।इसी क्रम में पुल निर्माण की प्रक्रिया को मूर्त रूप देने व निर्माण कार्य प्रारम्भ करने के लिए शनिवार को ब्रिज कार्पोरेशन एवं पी.डब्लू.डी की संयुक्त टीम ने अथरहा घाट पर पहुँच निरीक्षण किया और कार्यस्थल चयन व संरेखण का कार्य किया।

इस दौरान सेतु निगम के जी. एम. सुनील कुमार श्रीवास्तव ने क्षेत्रीय विधायक को फोन कर मौके पर बुलाया और उनसे कार्य स्थल चयन एवं एप्रोच के बारे में बातचीत की. पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियन्ता ने बताया कि भूमि अधिग्रहण के उपरान्त जून के अन्तिम तक सामग्री गिर जायेगी और निर्माण कार्य भी प्रारम्भ हो जायेगा।
इस अवसर पर विधायक पवन केडिया, ब्रिज कार्पोरेशन के सहायक अभियन्ता देवरिया यूनिट रविशंकर राय, उप परियोजना प्रबन्धक एस. पी. सिंह, अवर अभियन्ता लालसाहब, पी. डब्ल्यू. डी. के अधिशाषी अभियन्ता हेमराज सिंह, सहायक अभियन्ता अश्वनी कुमार, अपर अभियन्ता संजीव श्रीवास्तव, प्रशान्त मणि,   आशुतोष मिश्रा, पवन केशरवानी, लालबचन चौहान, राजकुमार, रितेश यादव, रामशंकर सिंह, बैरिष्टर शुक्ला, ब्यास भाटिया, अरुण पाण्डेय, रामप्रवेश मौर्य आदि उपस्थित रहे.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पालघर◆मुंबई 26/11 की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को केसीएन कल्ब की ओर से दी गयी श्रद्धा
पालघर◆मुंबई 26/11 की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को केसीएन कल्ब की ओर से दी गयी श्रद्धा

मुंबई 26/11की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गयी भाववीनी श्रद्धांजलि.। ◆अच्छी पुलिसिंग के…

दीपावली विशेष:- तैयारी,पूजन एवं लाभ ज्योतिष गुरु संग.।
दीपावली विशेष:- तैयारी,पूजन एवं लाभ ज्योतिष गुरु संग.।

इस बार दिपावली की तैयारी पूजन एवं लाभ पर ज्योतिष गुरु डाँ.बिपिन पाण्डेय अध्यक्ष…

Kushinagar: Prabhunath Prasad became the head union block president and vice-president Vijay Bahadur Rai.
Kushinagar: Prabhunath Prasad became the head union block president and vice-president Vijay Bahadur Rai.

कुशीनगर: प्रधान संघ ब्लॉकअध्यक्ष प्रभुनाथ प्रसाद व उपाध्यक्ष विजय बहादुर राय बने आपके लिए…

रामकोला में आर आर टी टीम ने किया डोर टू डोर एंटी जन कीट से जाँच
रामकोला में आर आर टी टीम ने किया डोर टू डोर एंटी जन कीट से जाँच

रामकोला/कुशीनगर | रामकोला नगर के वार्ड नं0 3 निवासी दीपक त्रिपाठी का आरटी-पीसीआर रिपोर्ट…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking