News Addaa WhatsApp Group Join करें

जिलाधिकारी ने किया सा0स्वा0 केंद्र कुबेरस्थान का निरीक्षण

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 11, 2021  |  3:47 PM

1,024 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जिलाधिकारी ने किया सा0स्वा0 केंद्र कुबेरस्थान का निरीक्षण

कुशीनगर  | जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने सोमवार को कुबेरस्थान स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर कोविड-19 टीकाकरण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण दौरान कोविड-19 के टीकाकरण के सम्बंध में अस्पताल में टीकाकरण कक्ष, प्रतीक्षालय कक्ष, टीकाकरण के पूर्व की जाने वाली जांच व्यवस्था,दवाओं की उपलब्धता, साफसफाई व्यवस्था सहित पूरे अस्पताल का घूम घूम कर निरीक्षण किया गया । टीकाकरण की पूरी प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए सम्बन्धिग चिकित्सक द्वारा बताया गया कि टीकाकरण के बाद मरीज को आधे घण्टे तक रोका जाएगा ताकि किसी प्रकार का इंफेक्शन /या किसी प्रकार का दिक्कत तो नही, फिर उसे 28 दिन बाद पुनः आशा के माध्यम से बुलवाकर परीक्षण किया जायेगा, दवाओं की उपलब्धता के सम्बंध में निर्देशित किया गया कि जो भी दवा उपलब्ध है उसकी लिस्ट चस्पा की जाय, इसके साथ ही उपलब्ध दवाओं का मिलान कंप्यूटर से भी किया गया,
जिलाधिकारी द्वारा बाहरी दवा लिखने की जानकारी ली गई जिसमें सम्बन्धित द्वारा बताया गया कि जेनरिक सहित सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध है । उन्होंने मौके पर उपस्थित खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि अस्पताल का साफ सफाई स्वयं अपनी देख रेख में कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 नरेंद्र गुप्ता सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सक व खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking