News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: मुख्य मार्ग पर जर्जर बिजली का पोल दे रहा है दुर्घटना का दावत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 27, 2020  |  5:51 PM

993 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: मुख्य मार्ग पर जर्जर बिजली का पोल दे रहा है दुर्घटना का दावत
  • मुख्य मार्ग पर जर्जर बिजली का पोल दे रहा है दुर्घटना का दावत
  •  शिकायत के बाद भी नहीं बदला जा रहा है पोल, ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ आक्रोश

तरयासुजान/कुशीनगर । तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ बजार के मुख्य मार्ग और शिव मंदिर के सामने लगा लोहे का बिजली का पोल जो निचे से जर्जर हो गया है। लेकिन ग्रामीणों के शिकायत के बाद भी जिम्मेदार विभाग के लोगों को कोई लेना देना नहीं है। जिससे बड़ी दुर्घटना होने की आशंकाएं ग्रामीणों को सता रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सलेमगढ़ बजार निवासी सुरेंद्र गुप्ता के मकान के सामने य्गारह हजार की लाइन लोहे की पोल से गुजर रहा है।जो पोल आज छः माह से जर्जर हो चुका है। जहां ठीक सामने शिव मंदिर भी स्थित है जहां हमेशा बिजली विभाग का कैम्प भी लगता है। लेकिन बिजली विभाग के लपरवाही के वजह से आज तक उक्त लोहे का पोल नहीं बदला गया जो जर्जर हो चुका है। और जो कभी भी गीर सकता है और एक बड़ी दुर्घटना का दावत दे रहा है।

आपके लिए और..- 9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध...

फिर भी बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं या दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं। जो वहां के लोगों में चर्चा का विषय है। बता दें कि वहीं हफ्ते में सोमवार और बृहस्पतिवार को सब्जी का बाजार भी लगता है जहां पड़ोसी प्रांत बिहार से लेकर अगल बगल क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोग बजार करने पहुंचते हैं।

उक्त जर्जर पोल पर दर्जनों उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन है।जब हवा का तेज रफ्तार होता है तो पोल का गिरने का हमेशा भय अगल बगल के लोगों में बना रहता है।अगल‌ बगल के ग्रामीण सुरेन्द्र गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य प्रेमचन्द यादव, नारायण प्रसाद गुप्ता, विनोद जी, मुक्तीनाथ मिश्रा, अशर्फी, राजेन्द्र मिश्रा, मुकेश, रामायण गुप्ता, दिग्विजय गुप्ता,अमर गुप्ता ने बिजली विभाग के अधिकारियों से अविलंब जर्जर पोल‌ बदलने का मांग किया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित

हाटा कुशीनगर । शुक्रवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय…

9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!
9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!

कुशीनगर। जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरूखिया गांव में हुई एक संदिग्ध…

सुकरौली में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का फूल मालाओं के जोरदार स्वागत
सुकरौली में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का फूल मालाओं के जोरदार स्वागत

सुकरौली (कुशीनगर)। भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के शुक्रवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking