News Addaa WhatsApp Group

देवरिया: अज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 2, 2020  |  5:10 PM

1,172 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देवरिया: अज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के पड़री तिवारी गांव के बाहर भटनी-महादहा मार्ग पर अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। गोली युवक के कनपटी में लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो कारतूस बरामद की। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी लेने मौके पर एसपी व एसटीएफ टीम पहुंची। जानकारी के मुताबिक, खुखुंदू थाना क्षेत्र के पड़री बनमाली गांव निवासी रामबालक चौहान (35) पुत्र जनेसर चौहान की अज्ञात बदमाशों ने रविवार की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। घटना भटनी-महादहा रोड के पड़री तिवारी गांव के बाहर हुई है।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

गांव वालों ने इसकी जानकारी सोमवार की सुबह करीब छह बजे कोतवाली पुलिस को दी। पुसिल की सूचना पर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी होने पर एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसपी ने मृतक के पिता से बात कर घटना की जल्द पर्दाफाश करने का आश्वसन दिया। इस बावत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है। मृतक के पिता ने तहरीर दी है। जांच चल रही है। जल्द ही पुलिस हत्यारों तक पहुंच जाएगl

संबंधित खबरें
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में

देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन
हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन

ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर  । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking