News Addaa WhatsApp Group Join करें

पटहेरवा: कोरोना जाच करने गयी स्वास्थ्य विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, छः अभियुक्त गिरफ्तार!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 11, 2020  |  1:11 PM

2,250 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पटहेरवा: कोरोना जाच करने गयी स्वास्थ्य विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, छः अभियुक्त गिरफ्तार! WhatsApp
Responsive image
  • कोरोना जाच करने गयी स्वास्थ्य विभाग की टीम पर जानलेवा हमला
  • छः अभियुक्त गिरफ्तार चालीस अज्ञात अराजक तत्वों पर पटहेरवा पुलिस की कार्यवाही गंभीर धाराओं में निरुद्ध

न्यूज अड्डा कुशीनगर से सुरेन्द्र नाथ द्विवेदी के साथ राजेश चौहान

आपके लिए और..- निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

तमकुही विकास खंड के पगरा- पडरी में कोरोना जाँच करने गए स्वास्थ्य कर्मी टीम पर गांव वालों ने हमला बोल दिया किसी तरह अपनी जान बचाकर स्वास्थ्य कर्मी भगे। गांव वालों ने पत्थरों एवं लाठियों से लैस होकर गाड़ी का शीशा तोड़ा। मौके पर पहुची पुलिस ने कुछ लोगो को थाने ले गई। सूत्रों की जानकारी के अनुसार समय बारह बजे जब स्वास्थ्य कर्मी कोरोना जांच के लिए गांव पहुंची तो वालों की भनक लग गई गांव में कोरोना का जांच करने स्वास्थ्य कर्मियों की टीम आ रही है, तो गांव वालों ने बिना कुछ समझे बूझे अपने-अपने घरों से लाठी डंडा लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को दौड़ा दिए, किसी तरह स्वास्थ्य कर्मी अपनी जान बचाकर भागे ।थाना पटहेरवा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पगरा पड़री गांव में सीएचसी तमकुहीराज की स्वास्थ्य टीम कोरोना पाजिटिव सीमा देवी पत्नी बसन्त प्रसाद के सम्पर्क आये व्यक्तियों की जाँच हेतु मय एम्बुलेंस वाहन UP-57-AT-1959 से ग्राम पगरा पड़री में गये थे। जहां पर ग्रामवासी उमेश भारती पुत्र रामनरेश भारती, जुगुल प्रसाद पुत्र विक्रम प्रसाद, योगेन्द्र प्रसाद पुत्र खीया प्रसाद, शम्भू प्रसाद पुत्र बलिस्टर, राजन भारती पुत्र विनोद प्रसाद, राजेश प्रसाद पुत्र प्रसाद, उपेन्द्र पुत्र विक्रम, ओम प्रकाश पुत्र रमायन, सुनील पुत्र नगीना, धर्मेन्द्र पुत्र शारदा साकिनान पगरा पड़री थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर व अन्य 30-40 व्यक्तियो द्वारा ईट पत्थर लाठी- डण्डा के साथ स्वास्थ्य टीम पर हमला बोल दिये जिससे अफरा तफरी का महौल बन गया। जिससे कोरोना रेपिड टीम के सदस्यो का वाहन संख्या UP 57 AT 1959 क्षत्रिगस्त हो गयी। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 261/2020 धारा 147/188/186/269/270/323/353/332/336/427 भा0द0वि0 व 5/51 बी आपदा प्रबन्धन अधि0 व 7 CLA ACT पंजीकृत करते हुए पुलिस द्वारा अभियुक्त उमेश भारती पुत्र रामनरेश भारती, जुगुल प्रसाद पुत्र विक्रम प्रसाद, योगेन्द्र प्रसाद पुत्र म खीया प्रसाद, शम्भू प्रसाद पुत्र बलिस्टर, राजन भारती पुत्र विनोद प्रसाद साकिनान पगरा पड़री थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त घटना में सम्मिलित आरोपियों के विरुद्ध एन एस ए के अन्तर्गत कार्यवाही भी की जायेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…

सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking