News Addaa WhatsApp Group Join करें

पहली बार राम के नगरी अयोध्या जाएंगे ‘पीएम मोदी’

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 19, 2020  |  9:03 AM

1,085 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पहली बार राम के नगरी अयोध्या जाएंगे ‘पीएम मोदी’

लोकसभा चुनाव के दौरान जब पिछले साल एक मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या के मया बाजार गए थे तो राम मंदिर से दूरी बनाकर ही रहे थे। अपने संबोधन में उन्होंने राम से लेकर रामायण तक जिक्र तो किया था लेकिन राम मंदिर पर कुछ नहीं बोले थे। अब 5 अगस्त को अयोध्या में जब राम मंदिर के लिए भूमि पूजन होगा तो पहली बार बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामजन्मभूमि आएंगे

आज की हॉट खबर- जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु प्रशासन प्रतिबद्ध :...

कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम में सीमित लोग ही शामिल हो पाएंगे। बता दें कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से प्रधानमंत्री कार्यालय को 3 और 5 अगस्‍त की तारीख भेजी गई थी। पीएमओ ने 5 अगस्‍त को चुना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस भूमि पूजन में शिरकत करेंगे।

भूमि पूजन के लिए दो तारीख तय की गई थीं

शनिवार को मंदिर ट्रस्‍ट की बैठक के बाद दो तारीखें तय की गई थीं। सर्किट हाउस में हुई बैठक में चंपत राय के अलावा अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, कामेश्वर चौपाल, नृत्यगोपाल दास, गोविंद देव गिरी महाराज और दिनेंद्र दास समेत दूसरे ट्रस्टी मौजूद रहे।

कई बार साधु-संतों ने की थी मांग

बता दें कि राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल नवंबर में फैसला सुनाया था लेकिन बीजेपी के साथ यह मसला लंबे वक्त से जुड़ा रहा। इसलिए अयोध्या के साधु-संतों ने कई बार मांग की कि पीएम मोदी को एक बार अयोध्या जरूर आना चाहिए। पिछले साल यह मौका आया भी जब 1 मई को अयोध्या के मया बाजार में आयोजित चुनावी रैली में पीएम मोदी शामिल रहे। मोदी का रैली स्थल रामजन्मभूमि से 24 किमी की दूरी पर ही था।

तब राम मंदिर पर कुछ नहीं बोले थे पीएम मोदी

यह भी चर्चा थी कि पीएम मोदी रामजन्मभूमि का दौरा भी कर सकते हैं लेकिन उन्होंने तब इस मसले से दूरी बनाकर रखी थी। उस वक्त मामला सुप्रीम कोर्ट में होने की वजह से पीएम मोदी इसपर कुछ भी बोलने से बचते रहे थे।

पीएम के पूर्व प्रधान सचिव ने किया था दौरा

पिछले दिनों राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे थे। तभी से चर्चा शुरू हो गई थी कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का इस बार फैसला हो जाएगा। अब पीएमओ के 5 अगस्त की तारीख पर मुहर लगाने के साथ ही पीएम मोदी के अयोध्या आने की अटकलों पर भी विराम लग गया है।

कुछ ऐसा होगा राम मंदिर

यूपी के अयोध्‍या में शनिवार को हुई बैठक के बाद ट्रस्‍ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर 161 फीट ऊंचा होगा। इसमें अब तीन की बजाय पांच गुंबद बनाए जाएंगे। चंपत राय ने बताया कि सोमपुरा मार्बल ब्रिक्स ही मंदिर का निर्माण करेगा। सोमनाथ मंदिर को भी इन लोगों ने बनाया है, मंदिर बनाने में पैसे की कमी नहीं होगी, मंदिर के लिये 10 करोड़ परिवार दान देंगे।
उन्‍होंने आगे बताया कि कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो मिट्टी परीक्षण के लिए नमूने जुटा रही है। मंदिर की नींव का निर्माण मिट्टी की क्षमता के आधार पर 60 मीटर नीचे किया जाएगा। नींव रखने का काम नक्‍शे के आधार पर शुरू होगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल
“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल

कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र की शालिकपुर पुलिस चौकी एक बार फिर विवादों के केंद्र…

31 मई को यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, एक ही मार्ग से तीन मामलों में 547 लीटर से अधिक शराब बरामद
31 मई को यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, एक ही मार्ग से तीन मामलों में 547 लीटर से अधिक शराब बरामद

लोगों ने बताया कि सालिकपुर पुलिस चौकी की भूमिका संदिग्ध खड्डा, कुशीनगर। बिहार राज्य…

इंटरनेशनल लेवल पर चमका कुशीनगर पुलिस का नाम! 453 नागरिकों को बचाने पर नेपाल राजदूतावास ने योगी सरकार और यूपी पुलिस को कहा ‘थैंक यू’
इंटरनेशनल लेवल पर चमका कुशीनगर पुलिस का नाम! 453 नागरिकों को बचाने पर नेपाल राजदूतावास ने योगी सरकार और यूपी पुलिस को कहा ‘थैंक यू’

नई दिल्ली स्थित नेपाली राजदूतावास ने आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर योगी आदित्यनाथ सरकार,…

कुशीनगर को CM योगी की बड़ी सौगात, तमकुहीराज में ₹424.41 करोड़ की 278 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास!
कुशीनगर को CM योगी की बड़ी सौगात, तमकुहीराज में ₹424.41 करोड़ की 278 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास!

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking