News Addaa WhatsApp Group Join करें

प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस अजय कुमार की जमानत हुई मंजूर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 16, 2020  |  10:19 AM

1,830 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस अजय कुमार की जमानत हुई मंजूर

लखनऊ. HC से अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस अजय कुमार लल्लू की जमानत मंजूर।

आज की हॉट खबर- जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु प्रशासन प्रतिबद्ध :...

कांग्रेसियों में खुशी की लहर।

  • एक जून को जमानत खारिज होने के बाद हाईकोर्ट की ली थी शरण
  • कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में चलाया था रिहाई के लिए अभियान

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच से जमानत मिल गई है। लल्लू को लखनऊ पुलिस ने 21 मई को आगरा से गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में है। जमानत मिलने के बाद अब वह जेल से बाहर आ सकेंगे। आरोप है कि, लल्लू ने फतेहपुर सीकरी और आगरा में महामारी के दौरान धरना-प्रदर्शन किया था। सरकार ने कांग्रेस की एक हजार बस की सूची में गड़बड़ी बताकर इन्हें लेने से मना कर दिया था। बस सूची के मामले में प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह पर हजरतगंज कोतवाली में केस दर्ज किया गया था।

20 मई को आगरा पुलिस ने किया था गिरफ्तार
यूपी सरकार व कांग्रेस के बीच बसों कर सूची को लेकर मचे सियायी घमासान के बीच अजय कुमार लल्लू बीते 20 मई को आगरा में अवैध तरीके से धरना प्रदर्शन कर रहे थे। तभी उन्हें महामारी एक्ट के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जहां अगले दिन जमानत मिलने के बाद लखनऊ पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट ने एक जून को उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। इसके बाद लल्लू ने हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। दलील दी गई थी कि, लल्लू की बस सूची विवाद में कोई भूमिका नहीं है। उन्हें राजनीतिक कारणों से फंसाया गया है। जिस पर मामले की सुनवाई के 16 जून को तारीख दी गई थी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल
“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल

कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र की शालिकपुर पुलिस चौकी एक बार फिर विवादों के केंद्र…

31 मई को यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, एक ही मार्ग से तीन मामलों में 547 लीटर से अधिक शराब बरामद
31 मई को यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, एक ही मार्ग से तीन मामलों में 547 लीटर से अधिक शराब बरामद

लोगों ने बताया कि सालिकपुर पुलिस चौकी की भूमिका संदिग्ध खड्डा, कुशीनगर। बिहार राज्य…

इंटरनेशनल लेवल पर चमका कुशीनगर पुलिस का नाम! 453 नागरिकों को बचाने पर नेपाल राजदूतावास ने योगी सरकार और यूपी पुलिस को कहा ‘थैंक यू’
इंटरनेशनल लेवल पर चमका कुशीनगर पुलिस का नाम! 453 नागरिकों को बचाने पर नेपाल राजदूतावास ने योगी सरकार और यूपी पुलिस को कहा ‘थैंक यू’

नई दिल्ली स्थित नेपाली राजदूतावास ने आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर योगी आदित्यनाथ सरकार,…

कुशीनगर को CM योगी की बड़ी सौगात, तमकुहीराज में ₹424.41 करोड़ की 278 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास!
कुशीनगर को CM योगी की बड़ी सौगात, तमकुहीराज में ₹424.41 करोड़ की 278 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास!

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking